फ्रिज में लीटर का मतलब क्या होता है? जानिए कौन-सा साइज आपके घर के लिए सही है

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 May 2025 4:00 PM

विज्ञापन

जानिए फ्रिज में लीटर का मतलब क्या होता है?

जानिए फ्रिज में लीटर का मतलब क्या होता है? 150L से 500L तक के फ्रिज किसके लिए सही हैं और फ्रिज लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. ये है आपके काम की जानकारी.

विज्ञापन

जब भी आप नया फ्रिज खरीदने जाते हैं, सबसे पहले जो बात सामने आती है, वो होती है- फ्रिज कितने लीटर का है? लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फ्रिज में लीटर का मतलब क्या होता है? 190L, 265L, 350L जैसे नंबर सिर्फ एक आकड़ा नहीं हैं, ये आपकी जरूरत, परिवार के साइज और इस्तेमाल के तरीके को दर्शाते हैं. जानिए फ्रिज में लीटर का मतलब क्या होता है?

फ्रिज में ‘लीटर’ का असली मतलब क्या है?

फ्रिज में लीटर दरअसल उसकी कुल स्टोरेज कैपेसिटी को दर्शाता है. इसका मतलब यह है कि आप फ्रिज के अंदर कितनी चीजें स्टोर कर सकते हैं- दूध, सब्जियां, जूस, बचा हुआ खाना, बोतलें आदि इत्यादि. फ्रिज में 1 लीटर का मतलब है 1,000 क्यूबिक सेंटीमीटर (cm³)जगह. यानी, अगर कोई फ्रिज 265 लीटर का है, तो उसमें लगभग 265,000 cm³ की जगह है.

यह भी पढ़ें: मेटल वाला या प्लास्टिक वाला, कौन सा कूलर खाता है ज्यादा बिजली? किसे खरीदना रहेगा सही?

यह भी पढ़ें: कम बिजली खपत के बाद भी आ रहा ज्यादा बिल? कहीं आपने भी तो नहीं की है ये गलती

परिवार के हिसाब से कौन-सा फ्रिज कितने लीटर का होना चाहिए?

परिवार का आकारफ्रिज साइज (लीटर में)किसके लिए सही
अकेला व्यक्ति या 2 लोग150 – 200Lबेसिक स्टोरेज
3 से 4 लोग220 – 300Lमीडियम फ्रिज
5 या उससे ज्यादा लोग300L से ऊपरफुल साइज फ्रिज

कुछ आम फ्रिज कैटेगरी और उनकी लीटर क्षमता

सिंगल डोर फ्रिज:150–250L (छोटे परिवारों के लिए)

डबल डोर फ्रिज:250–400L (मध्यम परिवार)

साइड-बाय-साइड या फ्रेंच डोर: 500L+ (बड़े परिवारों के लिए).

ध्यान देने वाली बातें

लीटर क्षमता ज्यादा होने का मतलब यह नहीं कि फ्रिज बड़ा है, डिजाइन और कंपार्टमेंट्स भी मायने रखते हैं.

कई बार कंपनियां ग्रॉस कैपेसिटी और नेट कैपेसिटी में फर्क बताती हैं. नेट कैपेसिटी दरअसल वही होती है, जो आप वास्तव में इस्तेमाल कर सकते हैं.

फ्रिज लेते समय किन बातों का ध्यान रखें?

अपने किचन की जगह नाप लें

फैमिली साइज के अनुसार लीटर चुनें

एनर्जी रेटिंग (Star Rating) जरूर देखें

इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला फ्रिज लें, तो बिजली की बचत होगी.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola