कम बिजली खपत के बाद भी आ रहा ज्यादा बिल? कहीं आपने भी तो नहीं की है ये गलती
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 13 May 2025 12:03 PM
Electricity Bill Reduce Tips
Electricity Bill Reduce Tips: क्या कम बिजली का इस्तेमाल करने के बाद भी आपका बिल ज्यादा आ रहा है? अगर हां, तो फिर इसके लिए आपका मीटर रीडिंग जिम्मेदार हो सकता है. कई लोग इस बात से अनजान हैं कि मीटर रीडिंग भी ज्यादा बिजली बिल आने की एक वजह हो सकती है.
Electricity Bill Reduce Tips: महंगाई को लेकर आज हर कोई परेशान है. बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है. ऐसे में हर कोई छोटी सी छोटी चीज में कटौती करने को मजबूर है. लेकिन फिर भी कहीं न कहीं बजट बिगड़ ही जाता है. वहीं, इस बढ़ती गर्मी में बिना पंखा-कूलर के काम नहीं चलने वाला. जिसके कारण बिजली बिल अलग ही सिर दर्द बन जाती है. कई लोग तो इसके कारण गर्मी से समझौता कर लेते हैं. लेकिन इसके बावजूद अगर आपका बिल ज्यादा आ रहा है तो फिर आपका मीटर रीडिंग इसका जिम्मेदार हो सकता है.
कई लोग ऐसा सोचते हैं कि ज्यादा बिजली बिल आने की वजह ज्यादा बिजली की खपत है. तो फिर आपको बता दें कि ऐसा नहीं है. कई बार कम बिजली खपत में भी ज्यादा बिजली बिल आ जाता है. जिस की वजह आपकी मीटर रीडिंग हो सकती है. अब ये या तो आपकी लापरवाही हो सकती है या फिर कोई और वजह लेकिन कई बार ज्यादा बिजली आने की वजह मीटर में उठ रहे रीडिंग है.
Tech Tips: गर्मियों में भूल कर भी स्मार्टफोन के कवर में न रखें नोट और कार्ड, बम की तरह फट जाएगा फोन
ये है मीटर रीडिंग ज्यादा आने की वजह
कई बार ज्यादा बिल आने की वजह आपके मीटर से जुडी एक तार भी हो सकती है. अक्सर लोग घर में मीटर लगने के दौरान उससे जुडी तार पर ज्यादा गौर नहीं करते. जिस कारण उन्हें बाद में ज्यादा बिजली बिल आने की समस्या से जूझना पड़ता है. दरअसल, मीटर लगाने के दौरान जो बिजली खंभे से आ रही एक तार को आपके मीटर से जोड़ा जाता है. इसके बाद बिजली की सप्लाई के लिए मीटर से दूसरी तरफ घर में तार को जोड़ा जाता है. ये तार ही ज्यादा बिजली खपत की वजह बन जाती है. भले ही आप अपने घर में ज्यादा बिजली का इस्तेमाल न करें लेकिन मीटर से जुडी यह तार अधिक रीडिंग का कारण बन जाती है.
न करें ये गलती
अक्सर मीटर से जुडी हुई बिजली सप्लाई की तार ज्यादा लंबी होने के कारण उसे मोड़कर गोलाई में एक ही जगह समेट दिया जाता है. मुड़े हुए होने के कारण तार में मैग्नेट बनता है. जिससे तार पर बिजली सप्लाई के दौरान ज्यादा लोड पड़ता है. यह लोड कॉइल के आपस में टकराने का कारण बन जाता है और बिजली सप्लाई में ज्यादा लोड पड़ने लगता है. ज्यादा लोड पड़ने के कारण फिर मीटर की रीडिंग भी ज्यादा स्पीड में भागने लगती है. इसलिए हमेशा घर के मीटर में लग रही तार को समेटकर नहीं रखना चाहिए. अगर एक्स्ट्रा तार बच रही है तो उसे हटा देने में ही भलाई है.
बार बार फोन हो जा रहा है डिस्चार्ज? अपना लें यह 5 टिप्स फिर दुगनी हो जाएगी बैटरी लाइफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










