Tech Tips: गर्मियों में भूल कर भी स्मार्टफोन के कवर में न रखें नोट और कार्ड, बम की तरह फट जाएगा फोन

Author :Ankit Anand
Published by :Ankit Anand
Updated at :28 Apr 2025 4:10 PM
विज्ञापन
Tech Tips: गर्मियों में भूल कर भी स्मार्टफोन के कवर में न रखें नोट और कार्ड, बम की तरह फट जाएगा फोन

Mobile Phone Blast Safety Tips

Tech Tips: यदि आप अपने मोबाइल डिवाइस के पिछले पैनल में कार्ड या नकद रखने की आदत रखते हैं, तो आपको तुरंत यह आदत छोड़नी चाहिए. ऐसा करना आपके डिवाइस के अत्यधिक गर्म होने का कारण बन सकता है, जिससे ब्लास्ट का खतरा भी बढ़ जाता है.

विज्ञापन

Tech Tips: स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं, जो कॉल करने, मैसेज भेजने, ऑनलाइन पेमेंट, शॉपिंग और बिंज-वॉचिंग जैसे कई कामों के लिए इस्तेमाल होते हैं. आजकल कई लोग अपने स्मार्टफोन को वॉलेट की तरह भी इस्तेमाल करने लगे हैं. वे फोन के बैक कवर के नीचे नोट्स और डेबिट या क्रेडिट कार्ड रखना पसंद करते हैं. अगर आप भी इन लोगों में शामिल हैं तो यह आदत आपके महंगे डिवाइस के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है.

फोन के बैक कवर में नोट या कागज से फोन होता है गर्म

स्मार्टफोन विशेष रूप से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिंज-वॉचिंग, गेमिंग, लगातार वीडियो देखने या म्यूजिक सुनने जैसी गतिविधियों के दौरान गर्म हो जाता है.

ऐसे समय में डिवाइस का प्रोसेसर अधिक शक्ति का उपयोग करता है, जिससे स्मार्टफोन का तापमान बढ़ने लगता है. यदि आपके फोन पर बैक कवर लगा है, तो यह गर्मी को बाहर निकलने से रोकता है और डिवाइस के अंदर ही फंसी रहती है.

यह भी पढ़े: Smartphone Cooling Tips: आपका भी फोन गर्मियों में हो जाता है गरम? इन 5 टिप्स की मदद से रखें इसे ठंडा-ठंडा कूल-कूल

इसके अलावा, यदि आप फोन के पीछे कोई नोट या कागज रखते हैं, तो इससे बैक पैनल ब्लॉक हो सकता है और एक अतिरिक्त परत बन सकती है, जो डिवाइस के अत्यधिक गर्म होने का कारण बन सकती है. कुछ गंभीर परिस्थितियों में अत्यधिक गर्मी के चलते डिवाइस फटने का खतरा भी हो सकता है.

Tech Tips: अपने डिवाइस को ओवरहीटिंग से कैसे बचाएं?

अगर आप स्मार्टफोन के पिछले हिस्से यानी बैक कवर के नीचे नोट्स या कार्ड्स रखते हैं, तो यह आदत आपके डिवाइस को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है और सुरक्षा जोखिम भी पैदा कर सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस आदत को तुरंत छोड़ देना चाहिए. इसके बजाय कैश और कार्ड्स के लिए अलग वॉलेट या कार्ड होल्डर का इस्तेमाल करें, ताकि आपका स्मार्टफोन सुरक्षित और कार्यक्षम बना रहे.

अगर आपको कभी महसूस हो कि आपका डिवाइस असामान्य रूप से ज्यादा गर्म हो रहा है, तो तुरंत कुछ आसान कदम उठाएं: बैक कवर हटा दें, इंटरनेट बंद कर दें और जरूरत पड़े तो डिवाइस को स्विच ऑफ कर कुछ देर के लिए ठंडा होने दें. इन साधारण उपायों से आप अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित और लंबे समय तक टिकाऊ बना सकते हैं.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola