Smartphone Cooling Tips: आपका भी फोन गर्मियों में हो जाता है गरम? इन 5 टिप्स की मदद से रखें इसे ठंडा-ठंडा कूल-कूल

Author :Ankit Anand
Published by :Ankit Anand
Updated at :14 Apr 2025 6:35 PM
विज्ञापन
Smartphone Cooling Tips: आपका भी फोन गर्मियों में हो जाता है गरम? इन 5 टिप्स की मदद से रखें इसे ठंडा-ठंडा कूल-कूल

Smartphone Cooling Tips: गर्मी बढ़ते ही स्मार्टफोन का गर्म होना आम बात है. लंबे समय तक कॉल करना, गेम खेलना या GPS का इस्तेमाल जैसे कारणों से फोन अधिक गरम हो सकता है.

विज्ञापन

Smartphone Cooling Tips: गर्मी बढ़ते ही स्मार्टफोन का ज्यादा गर्म होना आम समस्या बन जाती है. इससे न सिर्फ फोन की परफॉर्मेंस घटती है, बल्कि बैटरी तेजी से खत्म होती है और डिवाइस को स्थायी नुकसान भी पहुंच सकता है. अगर आपका स्मार्टफोन सामान्य से ज्यादा गर्म महसूस हो रहा है, तो इसे ठंडा रखने और बेहतर काम करने के लिए कुछ अहम उपाय अपनाए जा सकते हैं. आज हम उन्हीं उपाए को आपको बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप अपने फोन को इस गर्मी में ठंडा रख सकते हैं.

Smartphone Cooling Tips: अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

फोन को धूप से बचाएं

सिर्फ कुछ ही मिनटों तक सीधी धूप में रहने से आपका स्मार्टफोन तेजी से गर्म हो सकता है. चाहे आप समुद्र किनारे हों, कार में बैठे हों या खिड़की के पास बैठे हों हमेशा कोशिश करें कि आपका फोन छांव में रहे. फोन को कपड़े से ढकना या इंसुलेटेड बैग में रखना, अत्यधिक गर्मी से बचाने में मदद करता है और हीट-बिल्डअप से बचाव करता है.

बंद करें बेवजह की फीचर्स 

ब्लूटूथ, वाई-फाई, मोबाइल डेटा और लोकेशन सर्विस जैसी सुविधाएं आपके स्मार्टफोन की बैटरी तेजी से खत्म करती हैं और डिवाइस को गर्म भी करती हैं. ऐसे में अगर ये फीचर्स इस्तेमाल में नहीं हैं, तो तुरंत बंद कर दें. जितनी कम सुविधाएं सक्रिय रहेंगी, फोन उतना ही कम गर्म होगा. इसके अलावा, अगर कनेक्टिविटी की जरूरत नहीं है तो फ्लाइट मोड ऑन करना भी एक अच्छा विकल्प है. इससे न सिर्फ बैटरी बचेगी, बल्कि आपका फोन भी ठंडा रहेगा.

ज्यादा गर्मी में स्मार्टफोन का इस्तेमाल सावधानी से करें

दोपहर की चिलचिलाती धूप में गेम खेलना या वीडियो देखना आपके स्मार्टफोन को ज्यादा गर्म कर सकता है. ऐसे में सबसे अच्छा उपाय है कि दिन के सबसे गर्म समय में फोन का भारी इस्तेमाल टालें. अगर डिवाइस गर्म होने लगे, तो कुछ देर के लिए इस्तेमाल बंद कर दें और उसे ठंडा होने दें.

यह भी पढ़े: बार बार फोन हो जा रहा है डिस्चार्ज? अपना लें यह 5 टिप्स फिर दुगनी हो जाएगी बैटरी लाइफ

फोन कवर हटा दें

अक्सर मोटे या रबर वाले फोन कवर गर्मी को फंसा लेते हैं, जिससे डिवाइस जल्दी गर्म हो जाता है. यदि आपका फोन गर्म हो रहा है, तो उसका कवर हटा दें ताकि उसे थोड़ा ‘ब्रेक’ मिल सके. बेहतर ठंडक के लिए फोन को किसी ठंडी और सख्त सतह पर रखें, जिससे गर्मी जल्दी बाहर निकल सके.

फोन को गर्मी से बचाने के लिए बंद करें बैकग्राउंड ऐप्स

गर्मी के मौसम में स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए जरूरी है कि आप बैकग्राउंड में चल रहे अनावश्यक ऐप्स को बंद करें. एक समय में बहुत सारे ऐप खुले होने से प्रोसेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. ऐसे में उन ऐप्स को स्वाइप करके बंद कर दें जिन्हें आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. इसके साथ ही समय-समय पर फोन को रीस्टार्ट करना भी फायदेमंद होता है. इससे न सिर्फ फोन ठंडा रहता है, बल्कि बैटरी लाइफ भी बेहतर होती है.

गर्मी के दिनों में इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपने डिवाइस को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं. ठंडा फोन बेहतर परफॉर्म करता है, बैटरी ज्यादा देर चलती है और लॉन्ग टर्म डैमेज का खतरा भी कम हो जाता है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola