बार बार फोन हो जा रहा है डिस्चार्ज? अपना लें यह 5 टिप्स फिर दुगनी हो जाएगी बैटरी लाइफ

Smartphone Battery
Smartphone Battery Life: यहां हम आपको स्मार्टफोन की बैटरी से जुड़ी कुछ उपयोगी टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आपका फोन पहले की तुलना में ज्यादा देर तक चार्ज किए बिना चल सकता है. आइए इन टिप्स को विस्तार से समझते हैं.
Smartphone Battery Life: आजकल लगभग सभी स्मार्टफोन में पावरफुल प्रोसेसर और हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. पतला डिजाइन, अधिक ब्राइट स्क्रीन, बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स और तेज इंटरनेट कनेक्शन ये सभी बैटरी पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं.
हालांकि, इन चुनौतियों से निपटने के लिए मोबाइल निर्माता अब पहले से कहीं अधिक शक्तिशाली बैटरियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो डिवाइस की बैटरी लाइफ को बढ़ाया जा सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ को बेहतर बना सकते हैं. आइए जानते हैं वे कौन से हैं आसान टिप्स.
बैटरी बचाने के लिए स्क्रीन ब्राइटनेस कम रखें
अगर आप अपने मोबाइल की बैटरी लाइफ बढ़ाना चाहते हैं तो स्क्रीन की ब्राइटनेस को कम रखना एक आसान और असरदार तरीका है. इससे बैटरी की खपत में कमी आती है. इसके अलावा, आप एडैप्टिव ब्राइटनेस फीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फीचर को ऑन करने पर फोन खुद-ब-खुद बाहर की रोशनी के अनुसार स्क्रीन की ब्राइटनेस सेट कर देता है. इससे बार-बार ब्राइटनेस एडजस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती और बैटरी भी ज्यादा देर तक चलती है.
Smartphone Battery: की-बोर्ड की वाइब्रेशन बंद करें
अधिकतर लोग अपने फोन में टच के दौरान हेप्टिक फीडबैक (वाइब्रेशन) का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह फीचर बैटरी की खपत बढ़ा देता है. ऐसे में बेहतर बैटरी बैकअप के लिए इस सेटिंग को बंद करना फायदेमंद साबित हो सकता है. वाइब्रेशन बंद करने से बैटरी की खपत कम होगी और फोन की बैटरी लाइफ भी बढ़ेगी.
यह भी पढ़े: अब Memes बनाना होगा बच्चों का खेल, Google keyboard में मिलेगा यह धमाकेदार फीचर
बैकग्राउंड में चल रहे मोबाइल ऐप्स को करें बंद
अक्सर हम अपने स्मार्टफोन पर ऐप्स का इस्तेमाल करने के बाद उन्हें बंद करने की बजाय सिर्फ मिनिमाइज कर देते हैं. इससे वे ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, जिससे मोबाइल की बैटरी तेजी से खत्म होने लगती है. विशेषज्ञों की मानें तो हर बार ऐप के इस्तेमाल के बाद उसे पूरी तरह बंद कर देना और बैकग्राउंड से भी हटा देना चाहिए. यह आदत आपकी मोबाइल की बैटरी लाइफ को बेहतर बना सकती है.
स्क्रीन टाइमआउट कम करें
अधिकतर लोग स्क्रीन टाइमआउट को एक या दो मिनट पर सेट रखते हैं, जिससे बैटरी जल्दी खत्म होती है. ऐसे में बैटरी की खपत को कम करने के लिए स्क्रीन टाइमआउट को 30 सेकंड पर सेट करना बेहतर विकल्प है. इससे बैटरी की लाइफ बढ़ेगी और फोन लंबे समय तक चलेगा.
स्मार्टफोन की बैटरी बचाने के लिए GPS बंद रखें
स्मार्टफोन में सबसे अधिक बैटरी जीपीएस (GPS) इस्तेमाल करता है. अगर यह लगातार चालू रहता है तो बैटरी तेजी से खत्म होती है. ऐसे में जरूरी है कि जब GPS की जरूरत न हो, तो इसे बंद कर दें. इससे बैटरी की खपत में तेजी से कमी आएगी और बैटरी लाइफ बेहतर होगी. इसके अलावा, स्मार्टफोन में Wi-Fi और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स को भी तब ही ऑन रखें जब जरूरत हो. इन्हें बंद रखने से भी बैटरी अधिक समय तक चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










