Electric Kettle: इलेक्ट्रिक केतली महीने में कितनी बिजली पी जाती है? डेली पानी गर्म करते हैं तो जान लें हिसाब

Electric Kettle Electricity Consumption
Electric Kettle: इलेक्ट्रिक केतली आज के समय में एक जरूरी डिवाइस बन चुका है. इसके रहते घर में पानी या दूध गर्म करना झटपट हो जाता है. लेकिन अक्सर लोग ये नहीं सोचते कि केतली चलाने में कितनी बिजली खर्च होती है और इसका असर महीने के बिजली बिल पर कितना पड़ सकता है. आइए आपको बताते हैं.
Electric Kettle: आजकल कई घरों में पानी उबालने, दूध गरम करने या बची हुई चाय को फिर से गरम करने के लिए इलेक्ट्रिक केतली आम हो गई है. इसे चलाना बेहद आसान होता है और कुछ ही मिनटों में पानी अच्छी तरह उबल जाता है, जिससे लोगों का काफी समय और मेहनत दोनों बचते हैं. अगर आप भी रोज पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल करते हैं, तो क्या आपको पता है कि यह कितनी बिजली खर्च करती है? आइए आपको आज डिटेल में बताते हैं.
कितनी बिजली खाती है इलेक्ट्रिक केतली?
आमतौर पर इलेक्ट्रिक केतली की पावर 1200 से 2000 वाट के बीच होती है. यानी अगर आप इसे एक घंटे तक चलते हैं, तो करीब 1.2 से 2 यूनिट तक बिजली खर्च हो जाती है. रोजाना इस्तेमाल की बात करें तो, इलेक्ट्रिक केतली से एक बार पानी गर्म करने में करीब 0.12 से 0.2 यूनिट तक बिजली लगती है.
यह भी पढ़ें: Electric Kettle Safety Tips: केटल में पानी गर्म करते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने
अगर आप दिन में तीन बार केतली चलाते हैं, तो पूरे महीने में इसकी खपत लगभग 10.8 से 18 यूनिट तक पहुंच जाती है. ऐसे में अगर अगर आपके इलाके में बिजली 8 रुपये प्रति यूनिट है, तो महीने में खर्च करीब 86 से 144 रुपये के बीच आएगा.
ध्यान देने वाली बातें
अगर आप इलेक्ट्रिक केतली में पानी गर्म करने से होने वाली बिजली खपत का हिसाब लगा रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना भी जरूरी है. जैसे केतली का साइज क्या है और आप उसमें कितना पानी गरम कर रहे हैं. पानी कम होगा तो बिजली कम लगेगी और ज्यादा पानी गरम करने पर खपत भी बढ़ जाती है.
यह भी पढ़ें: ₹1500 से कम में खरीदें Multipurpose Electric Kettle, गर्म पानी से लेकर चाय-मैगी तक सब बनेगा मिनटों में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










