Electric Kettle Safety Tips: केटल में पानी गर्म करते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने
Published by : Ankit Anand Updated At : 18 Nov 2025 11:18 AM
Electric Kettle Safety Tips
Electric Kettle Safety Tips: ठंड के मौसम में कई लोग पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक केटल का यूज करते हैं. लेकिन अगर इसे इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो नुकसान भी हो सकता है. इसलिए यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि इलेक्ट्रिक वॉटर केटल इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
Electric Kettle Safety Tips: सर्दियों में गर्म चीजों का सेवन करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसी वजह से ठंड में गर्म पानी पीने वालों की संख्या भी बढ़ जाती है. पानी को बार-बार किचन में जा कर गैस पर गर्म करना थोड़ा झंझट भरा काम लग सकता है. इसलिए अब कई घरों में इलेक्ट्रिक वॉटर केटल का यूज किया जाने लगा है. केटल में पानी गर्म करना न केवल आसान होता है, बल्कि इसे आप कहीं भी बहुत आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं.
वॉटर केटल एक हेवी इलेक्ट्रिक डिवाइस होता है, इसलिए इसे यूज करते समय हमें कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है. आज हम आपको बताएंगे कि वॉटर केटल इस्तेमाल करते समय कौन-कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए, ताकि आप इसे पूरी सेफ्टी के साथ इस्तेमाल कर सकें.
केटल में पानी ज्यादा न भरें
केटल में पानी भरते समय हमेशा मैक्स लेवल (Max level) या सेफ्टी लाइन का ध्यान रखें. कोशिश करें कि पानी केटल के मुहाने से करीब 2–3 इंच नीचे रहे. ऐसा इसलिए क्यूंकि अगर पानी ज्यादा भर देंगे तो उबलते समय पानी बाहर छलक सकता है. ऐसा होने से शॉर्ट सर्किट,जलने और करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है.
बेस या हीटिंग प्लेट सूखा रखें
केतली का बेस हमेशा पूरी तरह सूखा होना चाहिए, क्योंकि बेस या हीटिंग प्लेट पर जरा-सा भी पानी होने से इलेक्ट्रिक फॉल्ट, स्पार्किंग या शॉर्ट सर्किट का चांस बढ़ जाता है. गीला बेस केतली की वायरिंग को भी डैमेज कर सकता है और इस्तेमाल करते समय सुरक्षा जोखिम भी बढ़ाता है.
खाली केटल को कभी भी ऑन न करें
कई लोगों की आदत होती है कि केटल यूज करने से पहले ही उसे ऑन कर देते और फिर उसमें पानी डालते हैं. खाली केतली को कभी भी ऑन नहीं करना चाहिए, क्योंकि बिना पानी के हीट होने पर coil बहुत जल्दी गर्म होकर जल सकती है. इसे ड्राई बॉईल (Dry Boil कहते हैं, जिससे केतली की मोटर, कॉइल (Coil) और हीटिंग सिस्टम खराब हो सकता है. इसलिए हमेशा पानी भरने के बाद ही केटल को ऑन करें.
सफाई करते समय खास ध्यान रखें
केतली को साफ करते समय ध्यान रखें कि सिर्फ अंदर का हिस्सा ही अच्छे से साफ करें, पूरी मशीन को कभी भी पानी में न डुबाएं. ऐसा करने से इसके वायरिंग और इलेक्ट्रिक पार्ट्स में पानी जा सकता है, जिससे शॉर्ट सर्किट, स्पार्किंग या पूरा डिवाइस खराब हो सकता है. हमेशा हल्के गीले कपड़े से ही बाहरी सफाई करें.
पानी गर्म करने के बाद केटल को पूरी तरह खाली न करें
पानी उबालने के बाद केतली को एकदम खाली नहीं करना चाहिए. आमतौर पर लोग गर्म पानी बोतल या थर्मस में डाल लेते हैं, लेकिन केतली को पूरी तरह खाली कर देना ठीक नहीं होता. जब केतली बंद होती है, तब भी उसका नीचे वाला हिस्सा काफी गर्म रहता है. अगर आप सारा पानी निकाल देंगे, तो ये गर्मी थर्मल रिले को जल्दी खराब कर सकती है. इसलिए पानी निकालते समय केतली में थोड़ा-सा पानी छोड़ देना चाहिए, ताकि वो धीरे-धीरे ठंडी हो सके.
यह भी पढ़ें: पानी गर्म करने में पुराना गीजर ले रहा ज्यादा वक्त, तो नया लेने से पहले आजमाएं ये 6 टिप्स, तुरंत बढ़ेगी हीटिंग स्पीड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










