सिम कार्ड के जरिए हैकर्स पहुंचते हैं आपके बैंक अकाउंट तक, समय रहते जान लें इसे लॉक करने का तरीका

Published by : Ankit Anand Updated At : 26 Dec 2025 7:00 AM

विज्ञापन

SIM Lock: सिम कार्ड को लॉक करने का तरीका

SIM Lock: SIM-swap या डुप्लीकेट सिम फ्रॉड के जरिए ठग आपका नंबर अपने कब्जे में लेकर आने वाले सारे OTP हासिल कर सकते हैं. आसान शब्दों में कहें तो वे सिर्फ सिम कार्ड के जरिए आपके बैंक अकाउंट, UPI, ईमेल और सोशल मीडिया तक पहुंच सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि समय रहते आप अपनी सिम को लॉक करना सीख लें ताकि खुद को सेफ रखें.

विज्ञापन

SIM Lock: क्या आपको कभी डर लगा है कि कोई आपका मोबाइल नंबर चुरा कर आपके बैंक अकाउंट तक पहुंच बना सकता है? ऐसा SIM-swap या डुप्लीकेट सिम फ्रॉड के जरिए हो सकता है, जिसमें ठग आपका नंबर अपने कब्जे में लेकर आने वाले सारे OTP हासिल कर लेते हैं. इससे बचने का आसान तरीका है अपनी सिम पर सिर्फ आपके लिए सेट किया गया एक खास PIN लॉक लगाना.

जब स्कैमर्स आपकी सिम कंट्रोल कर लेते हैं, तो वे आपके OTP के साथ-साथ आपकी ऑनलाइन पहचान पर भी कब्जा कर लेते हैं. फिर बैंक अकाउंट, UPI, ईमेल और सोशल मीडिया तक पहुंच मिल जाती है. सिम लॉक का फायदा ये है कि इसे लगाने के बाद कोई भी न तो आपका नंबर पोर्ट करा सकता है और न ही आपकी डुप्लीकेट सिम निकलवा सकता है. तो फिर आइए जानते हैं आखिर सिम को लॉक कैसे किया जाए.

अपने सिम को लॉक कैसे करें?

स्टेप 1: डिफॉल्ट SIM PIN पता करें

शुरू करने से पहले अपने मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर से डिफॉल्ट SIM PIN जरूर पता कर लें. आमतौर पर यह 0000 या 1234 होता है, लेकिन कन्फर्म करना बेहतर रहता है ताकि फोन लॉक न हो जाए. अगर फोन लॉक हो गया तो आपको अपने ऑपरेटर के स्टोर जाकर पहचान दिखानी पड़ सकती है.

स्टेप 2: SIM Lock सेटिंग में जाएं

  • Android फोन में Settings > Security & Privacy में जाकर SIM Lock का ऑप्शन चुनें.
  • iPhone में Settings > Mobile पर टैप करें और फिर SIM PIN सिलेक्ट करें.

स्टेप 3: SIM PIN चालू करें

SIM PIN लॉक को ऑन करें. पहले पुराना PIN डालें, फिर अपना नया 4 अंकों का SIM PIN सेट करें. ऐसा PIN चुनें जो आपको याद रहे लेकिन दूसरों के लिए अंदाजा लगाना मुश्किल हो.

स्टेप 4: फोन रीस्टार्ट करके चेक करें

अब फोन को रीस्टार्ट करें. नेटवर्क चालू होने से पहले फोन आपसे SIM PIN मांगेगा. यहां अपना नया सेट किया हुआ PIN डालें.

SIM PIN सेट करने के बाद आगे क्या?

इसे ऑन करने के बाद, जब भी आप फोन को रीस्टार्ट करेंगे या सिम को किसी दूसरे मोबाइल में लगाएंगे, फोन आपसे हर बार सिम PIN डालने को कहेगा. इससे अगर आपकी सिम चोरी हो जाए या कोई उसे कॉपी करने की कोशिश करे, तो बिना सिम PIN के कोई भी उस सिम का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर ताक लगाए बैठे हैं हैकर्स, खुद को सेफ रखने के लिए चेक कर लें ये जरूरी सेटिंग्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola