चाइनीज नहीं, मिलिए असली मेड इन इंडिया रोबोडॉग 'PARAM' से, इस स्टार्टअप ने किया पेश
Published by : Ankit Anand Updated At : 19 Feb 2026 1:37 PM
स्टार्टअप कंपनी जेनरल ऑटोनोमी ने पेश किया मेड इन इंडिया रोबोडॉग 'परम' (Photo: X)
AI Impact Summit 2026 में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी द्वारा पेश किए गए रीब्रांडेड चीनी रोबोट डॉग को लेकर विवाद खड़ा हो गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई. इसके जवाब में भारतीय स्टार्टअप General Autonomy ने अपना देसी रोबोट डॉग ‘Param’ पेश कर दिया.
16 फरवरी से शुरू हुआ AI Impact Summit 2026 इस समय भारत में चल रहा है. लेकिन कल यानी 18 फरवरी को इवेंट में हंगामा हो गया. मामला एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से जुड़ा था. समिट में यूनिवर्सिटी ने एक रोबोट डॉग दिखाया था, जिसे उन्होंने अपना इनोवेशन बताया. बाद में पता चला कि वो रोबोट डॉग असल में चीन की कंपनी Unitree से खरीदा गया था और बस उसका नाम बदलकर पेश कर दिया गया. देखते ही देखते सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. लोगों ने न सिर्फ यूनिवर्सिटी बल्कि पूरे इवेंट की भरोसेमंदी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए.
इसी बीच एक भारतीय स्टार्टअप जेनरल ऑटोनोमी (General Autonomy) सामने आया और उसने अपना खुद का ‘होम-बिल्ट’ रोबोट डॉग लॉन्च कर दिया. रोबोट डॉग का नाम कंपनी ने ‘Param’ रखा है. कंपनी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘Enough of this nonsense! पेश है PARAM. भारत का सबसे पावरफुल स्वदेशी रोबोट डॉग. न कहीं से जोड़कर बनाया गया, न खरीदा गया, बल्कि पूरी तरह भारत में, भारतीयों द्वारा बनाया गया. हमारे देश के लिए, हमारे दौर के लिए, और पूरी दुनिया के लिए.’ आइए इस मेड इन इंडिया रोबोडॉग के बारे में डिटेल में जानते हैं.
भारत का स्वदेशी रोबोडॉग ‘Param’
यह चार पैरों वाला रोबोट पूरी तरह से घरेलू प्रोजेक्ट के तौर पर General Autonomy ने तैयार किया है. आसान शब्दों में कहें तो ‘Param’ भारत की रोबोटिक्स दुनिया में एक बड़ा कदम है. पहले जहां हम बाहर से पार्ट्स मंगाकर सिर्फ असेंबल करते थे, वहीं अब हम खुद डिजाइन और एडवांस मशीनें बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.
अगर इसकी बेसिक जानकारी की बात करें, तो इस रोबोडॉग में NVIDIA Jetson का ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) और एक्ट्यूएटर्स इस्तेमाल किए गए हैं. ये ही कुछ गिने-चुने पार्ट्स हैं जो भारत के बाहर से आए हैं, बाकी पूरा रोबोट देश में ही तैयार किया गया है.
रोबोडॉग्स की खूबियां
चार पैरों पर चलने वाले रोबोडॉग्स आजकल काफी चर्चा में हैं. ये ऐसे रोबोट होते हैं जिन्हें खास तौर पर ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने, भारी सामान उठाने और मुश्किल जगहों पर चढ़ने के लिए बनाया जाता है. इसलिए इनका इस्तेमाल इंडस्ट्रियल इंस्पेक्शन, डिफेंस ऑपरेशन, रिसर्च मिशन और डिजास्टर रेस्पॉन्स जैसी जगहों पर खूब किया जाता है.
यह भी पढ़ें: Orion या Unitree Go2! एआई समिट में विवाद की जड़ स्मार्ट रोबोट डॉग का असली सच क्या है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










