Aaj ka Kumbh Rashifal 26 December 2025: आज आर्थिक स्थिति रहेगी सामान्य, अनावश्यक खर्चों पर रखें नियंत्रण

आज का कुंभ राशिफल 26 दिसंबर 2025
Aaj Ka Kumbh Rashifal 26 December 2025: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन शुक्रवार. पढ़ें आज का दैनिक कुंभ राशिफल
Aaj ka Kumbh Rashifal 26 December 2025: आज 26 दिसंबर 2025 दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 1 बजकर 43 मिनट से दिन तक रहेगी. इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ होगी. ग्रहों के राजा सूर्य, मंगल एवं शुक्र के साथ धनु राशि में उपस्थित है. वही चंद्रमा राहु के साथ कुंभ राशि में रहेंगे. शनि मीन राशि में है तथा गुरुदेव बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री होकर विराजमान है. केतु सिंह राशि में और बुद्ध वृश्चिक राशि में बैठे हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से आज का दिन कैसा रहेगा.
Kumbh Aaj ka Rashifal कुंभ आज का राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन विचारों की स्पष्टता, नई सोच और आत्मनिर्णय का संकेत देता है. आज आप चीजों को अलग नजरिए से देखने की कोशिश करेंगे. दिन की शुरुआत सामान्य रह सकती है, लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, आपकी सोच अधिक स्पष्ट और सकारात्मक होती जाएगी. आज आप अपने भीतर स्वतंत्रता और बदलाव की भावना महसूस करेंगे.
करियर- करियर के क्षेत्र में आज नए विचार और योजनाएं उभर सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को किसी नए कार्य या जिम्मेदारी का अवसर मिल सकता है. तकनीकी, रचनात्मक या शोध से जुड़े कार्यों में प्रगति के संकेत हैं. व्यवसायियों के लिए दिन योजना बनाने का है, बड़े फैसले थोड़े समय के लिए टालना बेहतर रहेगा.
धन और वित्त- आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. आय के स्रोत स्थिर रहेंगे, लेकिन अचानक खर्च सामने आ सकता है. निवेश से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें.
प्रेम और संबंध- रिश्तों में आज खुलापन और संवाद जरूरी रहेगा. जीवनसाथी से विचार साझा करने से संबंध मजबूत होंगे. अविवाहित जातकों को नए संपर्क मिल सकते हैं.
स्वास्थ्य- मानसिक थकान या बेचैनी महसूस हो सकती है. पर्याप्त आराम, ध्यान और संतुलित भोजन लाभ देगा.
पारिवारिक व आध्यात्मिक पक्ष- परिवार में सहयोग बना रहेगा. आध्यात्मिक रूप से आज आत्मचिंतन और सेवा भाव बढ़ेगा.
आज के उपाय- भगवान शिव का स्मरण करें और सफेद वस्तु दान करें.
संदेश- आज अपने विचारों पर भरोसा रखें, लेकिन धैर्य के साथ आगे बढ़ें.
शुभ समय- दोपहर 1:00 से 3:00 बजे तक
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक– 11
वाणी अग्रवाल
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ
Mo- 9431002995
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




