AC Care Tips: ठंड में एसी बंद करने से पहले जरूर करें ये 5 काम, वरना होगा बड़ा नुकसान, जानें वजह
Published by : Ankit Anand Updated At : 11 Sep 2025 2:19 PM
AC Care Tips: ठंड में लंबे समय के लिए एसी बंद करने से पहले जरूर करें ये काम (AI Generated)
AC Care Tips: सर्दियों में आमतौर पर एसी कम इस्तेमाल होता है, लेकिन इसे सही तरीके से बंद करना और समय-समय पर देखभाल करना बहुत जरूरी है. अगर ध्यान नहीं दिया गया, तो एसी की परफॉर्मेंस कम हो सकती है और गर्मियों में इसे सही से चलाना मुश्किल हो जाएगा. आइए जानते हैं एसी को लंबे समय तक बंद रखने से पहले कुछ जरूरी बातें जिन्हें ध्यान में रखना जरूरी है.
AC Care Tips: सितंबर का महीना चल रहा है और कुछ की महीनों बाद सर्दियां दस्तक दे देंगी. सर्दियों में एसी का इस्तेमाल कम हो जाता है. ठंड में इसकी जरूरत कुछ खास पड़ती नहीं, इसलिए लोग इसे लंबे वक्त तक बंद ही रखते हैं. ऐसे में यह लंबे समय तक बंद रहने की वजह से इनमें कुछ खराबियां आ जाती हैं. लेकिन एसी को लंबे समय तक बंद रखने से पहले हमें कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है (AC Care Tips) ताकि वह सालों तक सही से चलता रहे और बार-बार उसकी मेंटेनेंस पर पैसे न खर्च करना पड़े. तो आइए वो उन जरूरी बातों को एक बार जान लेते हैं.
AC की साफ-सफाई कर लें
सर्दियों में जब एसी लंबे समय के लिए बंद रहता है, तो उसके फिल्टर पर धूल-मिट्टी जम जाती है. बाद में इसे साफ करना काफी सिर दर्द वाला काम हो सकता है. ये गंदगी एसी की कूलिंग पर भी असर डालती है. इसलिए बेहतर होगा कि फिल्टर को अच्छे से साफ करके ही एसी को कवर करें.
AC में जमा पानी निकलना न भूलें
सर्दियों में जब एसी बंद करने का समय आए, तो पहले उसके अंदर जमा पानी निकाल देना सही रहता है. अगर पानी लंबे समय तक रह गया तो उसमें जंग लग सकती है और एसी के पार्ट्स खराब हो सकते हैं. ऊपर से गंदा पानी बैक्टीरिया को जन्म देती हैं, जिससे बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है.
AC का प्लग निकाल दें
कई बार शॉर्ट सर्किट की वजह से घर के कई इलेक्ट्रॉनिक सामान डैमेज होने का डर रहता है. इसलिए एसी को कवर लगाने के बाद उसका प्लग निकालना जरूरी है. इससे एसी में बिजली नहीं जाएगी और यह पूरी तरह से सेफ रहेगा.
आउटडोर यूनिट भी ढक दें
सर्दियों में एसी की आउटडोर यूनिट को भी ढक देना काफी फायदेमंद होता है. इससे उस पर धूल-मिट्टी या कोई गंदगी नहीं जमती.
ठंड में महीने में एक-दो बार एसी को ऑन करें
एक्सपर्ट का कहना है कि सर्दियों में महीने में एक-दो बार एसी को थोड़ी देर के लिए ऑन कर देना चाहिए (AC Care Tips). इससे एसी की मशीन सही तरीके से चलती रहती है और गर्मी में अचानक खराब नहीं होती. लेकिन अगर आपने एसी की सर्विसिंग करवा कर उसे अच्छे से ढक दिया है, तो ये करना जरूरी नहीं.
यह भी पढ़ें: AC Care Tips: ठंड में लंबे समय तक बंद रहेगा एसी, उससे पहले जरूर करें ये काम, जानें कवर लगाना सही या फालतू?
यह भी पढ़ें: सर्दियों में खरीदने वाले हैं AC? जान लें ये बातें वरना बचत के चक्कर में कहीं लग न जाए चपत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










