AC Care Tips: ठंड में लंबे समय तक बंद रहेगा एसी, उससे पहले जरूर करें ये काम, जानें कवर लगाना सही या फालतू?

Published by : Ankit Anand Updated At : 08 Sep 2025 9:23 AM

विज्ञापन

AC care tips before winter

AC Care Tips: कुछ ही महीनों में ठंड का एहसास होने लगेगा और एसी का इस्तेमाल भी बंद हो जाएगा. अब इसे सीधा अगली गर्मियों में ही चालू किया जाएगा. लंबे समय तक एसी बंद करने से पहले कुछ जरूरी बातें जरूर ध्यान में रखनी चाहिए. क्या हैं वो बातें आइए जानते हैं.

विज्ञापन

AC Care Tips: कुछ ही महीनों बाद ठंड का हल्का-हल्का असर दिखने लगेगा. मौसम बदलते ही ज्यादातर घरों में एसी का इस्तेमाल भी कम हो जाएगा. सर्दियों में तो इसकी जरूरत कुछ खास पड़ती नहीं, इसलिए लोग इसे लंबे वक्त तक बंद ही रखते हैं. ऐसे में यह लंबे समय तक बंद रहने की वजह से खराब हो जाते हैं या दोबारा चलाने पर दिक्कत करने लगते हैं. लेकिन एसी को लंबे समय तक बंद रखने से पहले हमें कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है ताकि वह सालों तक सही से चलता रहे और बार-बार उसकी मरम्मत पर पैसे न खर्च करना पड़े. तो आइए वो जरूरी बातें एक बार जान लेते हैं.

याद से करवाएं सर्विसिंग

एसी की सर्विसिंग करवाना बहुत जरूरी है. अगर आप लंबे समय के लिए एसी बंद करने वाले हैं, तो सबसे पहले उसकी जनरल सर्विसिंग जरूर करवा लें. यह काम किसी भी आप अच्छे टेक्नीशियन से आसानी से सिर्फ 400–500 रुपये में करवा सकते हैं. सर्विसिंग कराने से एसी के अंदर जमी धूल और गंदगी साफ हो जाती है, जिससे अगली बार जब आप इसे चलाएंगे तो मशीन बढ़िया तरीके से काम करेगी. 

सेल्फ सर्विसिंग भी जरूरी

अगर आप टेक्नीशियन पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो सेल्फ सर्विसिंग भी आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले एसी का कैबिनेट खोलें और अंदर लगे फिल्टर को बाहर निकाल लें. ये फिल्टर नेट यानी जाली जैसा होता है, जिस पर धूल जल्दी जम जाती है. इसे पानी से अच्छे से धोकर सुखा लें और दोबारा से फिट कर दें. उसके बाद ब्रश से अंदर हल्के हाथों से सफाई करें ताकि जमा हुआ कचरा निकल जाए. आखिर में एक गीले कपड़े से पूरा एसी पोंछ लें और चाहें तो कवर डालकर ढक दें.

टेम्परेचर को एकदम से कम न करें 

एसी को कभी भी बिना सफाई किए लंबे वक्त तक बंद करके मत छोड़ें. ध्यान रहे कि जैसे ही आप एसी चालू करें तो फौरन उसका टेम्परेचर बहुत कम न करें, बल्कि धीरे-धीरे घटाएं ताकि मशीन पर ज्यादा लोड न पड़े. इसके अलावा, टाइम-टाइम पर गैस और कॉइल चेक करवाते रहें, इससे एसी अच्छे से और लंबे समय तक चलेगा.

AC पर कवर लगाएं या नहीं?

एसी पर कवर लगाने से कोई बड़ा नुकसान तो नहीं होता. लेकिन दिक्कत ये है कि कवर के अंदर अक्सर चूहे घुस जाते हैं और वहीं अपना अड्डा बना लेते हैं. इससे एसी के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. अगर आप हर दो-तीन महीने में एसी की सफाई कर लेते हैं, तो कवर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती.

यह भी पढ़ें: सर्दियों में खरीदने वाले हैं AC? जान लें ये बातें वरना बचत के चक्कर में कहीं लग न जाए चपत

यह भी पढ़ें: रात-दिन रगड़ कर AC चलाना है तो दबा दें रिमोट में लगा ये जादुई बटन, चींटी बराबर आएगा बिजली बिल

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola