भारतीय भाषाओं में भी कर सकेंगे इ-मेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2016 6:51 AM
विज्ञापन
अब सिर्फ अंगरेजी ही नहीं, बल्कि आठ भारतीय भाषाओं व तीन अन्य विदेशी भाषाओं में भी इमेल किया जा सकेगा. डाटा इन्फोसिस की ग्रुप कंपनी डाटा एक्सजेन टेक्नोलॉजीज ने डाटा मेल नाम से फ्री लिंग्विस्टिक इमेल एड्रेस तैयार किया है. इस मेल सर्विस की मदद से अब हिंदी, गुजराती, उर्दू, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी […]
विज्ञापन
अब सिर्फ अंगरेजी ही नहीं, बल्कि आठ भारतीय भाषाओं व तीन अन्य विदेशी भाषाओं में भी इमेल किया जा सकेगा. डाटा इन्फोसिस की ग्रुप कंपनी डाटा एक्सजेन टेक्नोलॉजीज ने डाटा मेल नाम से फ्री लिंग्विस्टिक इमेल एड्रेस तैयार किया है. इस मेल सर्विस की मदद से अब हिंदी, गुजराती, उर्दू, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी सहित अरबी, रशियन और चीनी भाषा में भी मेल करना संभव हो जायेगा.
भारत में निर्मित डाटामेल विश्व की पहली ऐसी लिंग्विस्टिक इमेल सर्विस है, जो लैटिन अंगरेजी सहित आठ भारतीय भाषाओं और तीन अन्य विदेशी भाषाओं में इंटरनेशनल डोमेन नेम यानी आइडीएन को सपोर्ट करती है. इतना ही नहीं, डाटा एक्सजेन टेक्नोलॉजीज 22 भाषाओं में इमेल सर्विस उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है. इस सर्विस को किसी भी एंड्रॉयड या आइओएस सिस्टम में संबंधित प्ले स्टोर नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










