फेसबुक ने लॉन्च किया Workplace, जानिये इस नये सोशल नेटवर्क के बारे में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Oct 2016 10:22 AM

विज्ञापन

सोशल नेटवर्किंग दिग्गज कंपनी फेसबुक ने एक ऐसी साइट लॉन्च की है, जिसे पैसे देकर यूज किया जा सकेगा. यह साधारण फेसबुक का एंटरप्राइज वर्जन है, जिसे कंपनी ने Workplace का नाम दिया है. हालांकि, इसे बिजनेस संस्थानों के लिए बनाया गया है. फिलहाल 1,000 से ज्यादा संस्थान इस टूल को यूज कर रहे हैं, […]

विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग दिग्गज कंपनी फेसबुक ने एक ऐसी साइट लॉन्च की है, जिसे पैसे देकर यूज किया जा सकेगा. यह साधारण फेसबुक का एंटरप्राइज वर्जन है, जिसे कंपनी ने Workplace का नाम दिया है. हालांकि, इसे बिजनेस संस्थानों के लिए बनाया गया है. फिलहाल 1,000 से ज्यादा संस्थान इस टूल को यूज कर रहे हैं, हालांकि पहले इसका नाम ‘फेसबुक ऐट वर्क’ था.
इसके जरिये यूजर अपने काम के बारे में पोस्ट कर सकता है और अपने सहकर्मियों के साथ जुड़ सकता है, उन्हें फॉलो कर सकता है. यहां ग्रुप्स में अगर कंपनी का हेड चाहे, तो सभी कर्मचारियों के साथ लाइव वीडियो ब्रॉडकास्ट के जरिये मीटिंग आयोजित की जा सकती है. अगर आप दफ्तर में न हों, फिर भी जुड़े रह सकते हैं.
गौरतलब बात यह है कि फेसबुक की तरह इस पर आप खुद अकाउंट नहीं बना सकते हैं. बल्कि आप जहां काम कर रहे हैं, वह कंपनी अगर चाहे तो फेसबुक से इसका प्लान लेगी और अपने सभी कर्मचारियों के अकाउंट बनायेगी. फेसबुक के मुताबिक, इस नये वर्कप्लेस के जरिये कंपनी और कर्मचारियों दोनों का फायदा होगा और प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी.
पिछले दो साल से फेसबुक इसकी बीटा टेस्टिंग कर रहा था और अब इसका फाइनल पेश किया गया है. यह काम तो आम फेसबुक के तरह ही करता है, लेकिन यहां दोस्तों और रिश्तेदारों से नहीं, बल्कि आप अपने सहकर्मियों से जुड़ेंगे.
इसे यूज करने के लिए हर महीने कंपनी को सब्स्क्रिब्शन के तौर पर पैसे देने होंगे. यह फिलहाल आपके मुख्य फेसबुक अकाउंट से अलग रहेगा और इसकी आइडी अलग होगी. इसमें कोई विज्ञापन नहीं होगा और यह देखने में फेसबुक के मेन ऐप से काफी अलग है. इसमें ब्ल्यू की जगह ग्रे कलर की स्कीम दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola