माइक्रोमैक्स के राहुल ने ‘अपनी दुनिया’ असिन की रोमांटिक तसवीर ट्विटर पर साझा की

नयी दिल्ली : बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा असिन और माइक्रोमैक्स के संस्थापक राहुल शर्मा 19 जनवरी को एक हो गये थे. इनदोनों ने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार शादी की है. पूरे देश में इस शादी की चर्चा थी, अब राहुल शर्मा ने अपने प्रशंसकों के लिए ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की है, […]
नयी दिल्ली : बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा असिन और माइक्रोमैक्स के संस्थापक राहुल शर्मा 19 जनवरी को एक हो गये थे. इनदोनों ने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार शादी की है.
Holding MY WORLD in my arms!!! pic.twitter.com/3CdxudwZOx
— Rahul Sharma (@rahulsharma) January 24, 2016
पूरे देश में इस शादी की चर्चा थी, अब राहुल शर्मा ने अपने प्रशंसकों के लिए ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वे असिन को अपनी बांहों में लिये हुए हैं. राहुल ने इस फोटो के साथ जो कमेंट किया है, वह बहुत ही खास और रोमांटिक है. राहुल ने लिखा है मेरी दुनिया, मेरी बांहों में. यह तसवीर राहुल ने 24 तारीख को ट्वीट किया है. यह उनके रिसेप्शन की तसवीर है. असिन राहुल की बांहों में काफी खुश नजर आ रही हैं और दोनों का रिश्ता काफी मजबूत नजर आ रहा है.
गौरतलब है कि राहुल और असिन अकसर अपने रिश्तों पर ज्यादा कुछ कहना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन राहुल के इस ट्वीट से यह बात साफ हो गयी है कि उनके रिश्तों में कितनी नजदीकियां हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




