फेसबुक के नये एप्प खोलेंगे कई राज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2015 11:10 AM
प्रमुख सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक ने एक नया विश्लेषणात्मक मोबाइल एप्प तैयार किया है. इस एप्प की खास बात यह है कि इससे एप्प निर्माताओं को उपयोगकर्ताओं के व्यवहार को पहचानने में मदद मिलेगी. यह टूल नि:शुल्क है. वेंचरबीट की रपट के मुताबिक, यह टूल एप्प निर्माताओं के लिए काफी मददगार है. उदाहरण के लिए, […]
प्रमुख सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक ने एक नया विश्लेषणात्मक मोबाइल एप्प तैयार किया है. इस एप्प की खास बात यह है कि इससे एप्प निर्माताओं को उपयोगकर्ताओं के व्यवहार को पहचानने में मदद मिलेगी. यह टूल नि:शुल्क है. वेंचरबीट की रपट के मुताबिक, यह टूल एप्प निर्माताओं के लिए काफी मददगार है.
उदाहरण के लिए, इसकी मदद से एप्प निर्माता यह जान सकते हैं कि एप्प को इस्तेमाल करने के दौरान उपयोगकर्ताओं को किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
एप्प में शामिल कोहोर्टस फीचर उपयोगकर्ता के रु झान का ऐतिहासिक ब्योरा उपलब्ध करता है. मसलन, यह टूल उपयोगकर्ताओं की आदतों या एक महीने पहले ही तुलना में वर्तमान में उपयोगकर्ताओं द्वारा इंस्टाल दरों को पहचान सकते हैं. इससे एप्प निर्माताओं को उपयोगकर्ताओं की स्मरण शक्ति, उनकी जीवनर्पयत वैल्यू और एप्प को बार-बार डानलोड करने की दरों को समझने में मदद मिल सकती है. यह टूल एप्प उपयोगकर्ता के भौगोलिक, उम्र, लिंग और भाषा से जुड़ी जानकारियां भी एप्प निर्माताओं को प्रदान कराता है. विश्लेषणात्मक टूल से फेसबुक पर विज्ञापन एप्प पर क्लिक करने वालों के बारे में भी पता चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










