जानिये कैसे बच्‍चों के विकास में बाधक बन सकता है स्‍मार्टफोन...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2015 11:27 AM

विज्ञापन

कई माता-पिता अपने बच्‍चों का ध्‍यान भटकाने के लिए उन्‍हें टैबलेट, स्‍मार्टफोन या ई-बुक थमा देते हैं. लेकिन वे ये नहीं जानते इससे उनके बच्‍चों को नुकसान है. जी हां ऐसा करने से उनके बच्‍चों के सामाजिक-भावनात्‍मक विकास को नुकसान पहुंचता है. अनुसंधानकर्ताओं ने कई प्रकार के इंटरेक्टिव मीडिया की समीक्षा की और शैक्षणिक उपकरणों […]

विज्ञापन

कई माता-पिता अपने बच्‍चों का ध्‍यान भटकाने के लिए उन्‍हें टैबलेट, स्‍मार्टफोन या ई-बुक थमा देते हैं. लेकिन वे ये नहीं जानते इससे उनके बच्‍चों को नुकसान है. जी हां ऐसा करने से उनके बच्‍चों के सामाजिक-भावनात्‍मक विकास को नुकसान पहुंचता है. अनुसंधानकर्ताओं ने कई प्रकार के इंटरेक्टिव मीडिया की समीक्षा की और शैक्षणिक उपकरणों के तौर पर उनके इस्तेमाल और विकास पर उनकी संभावित नकारात्मक भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण सवाल खड़े किए है.

अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि अगर बच्‍चों को मोबाइल उपकरण का उपयोग करना बच्‍चों को शैक्षणिक लाभ तो दे सकता है, लेकिन बच्‍चों को शांत करने के लिए इसका मुख्‍य रूप से प्रयोग करना बच्‍चों के सामाजिक-भावनात्‍मक विकास के लिए हानिकारक हो सकता है.

बोस्‍टन यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसिन के जेनी रादेस्‍की का कहना है कि इस बात पर पहले भी बहुत बार अध्‍ययन किया जा चुका है कि ज्‍यादा टीवी देखने से बच्‍चों की भाषायी एवं सामाजिक कुशलता में कमी आती है. वहीं मोबाइल मीडिया के इस्‍तेमाल से मानव के प्रत्‍यक्ष बातचीत में कमी आती है. शोधकर्ताओं का कहना है कि बच्‍चों के ज्ञान बढ़ाने के लिए यह सहायक है लेकिन उन्‍हें शांत करने के लिए या उनका ध्‍यान भटकाने के लिए मोबाइल थमाना उनके इमोशनल और सोशल डिवेलपमेंट के लिए हानिकारक हो सकता है.

मोबाइल मीडिया के इस्तेमाल से भी आमने-सामने की प्रत्यक्ष बातचीत के समय में कमी आती है, यह अनुसंधान पीडियाट्रिक्स पत्रिका में पहले ही छपा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola