जून तक देश में इंटरनेट यूजरों की संख्‍या 21.3 करोड़ तक होगी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2015 3:16 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सस्‍ते स्मार्टफोन और उसके साथ सस्ती इंटरनेट सेवाओं ने देश में इंटरनेट क्रांति ला दी है. युवाओं में तेजी से इंटरनेट की सेवाओं को अपनाए जाने के बीच एक अनुमान के अनुसार भारत में मोबाइल इंटरनेट उपयोक्ताओं की संख्या इस साल जून तक बढ़कर 21.3 करोड़ होने की संभावना है. उद्योग मंडल […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : सस्‍ते स्मार्टफोन और उसके साथ सस्ती इंटरनेट सेवाओं ने देश में इंटरनेट क्रांति ला दी है. युवाओं में तेजी से इंटरनेट की सेवाओं को अपनाए जाने के बीच एक अनुमान के अनुसार भारत में मोबाइल इंटरनेट उपयोक्ताओं की संख्या इस साल जून तक बढ़कर 21.3 करोड़ होने की संभावना है.
उद्योग मंडल इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन आफ इंडिया (आइएएमएआइ) और आइएमआरबी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2014 के अंत तक मोबाइल इंटरनेट उपयोग करने वाले लोगों की संख्‍या 17.3 करोड़ थी.
रिर्पोट में कहा गया कि मोबाइल बिल औसतन 13 प्रतिशत बढ़कर 439 रुपए हो गया. पिछले साल मोबाइल इंटरनेट पर 45 प्रतिशत खर्च हुआ और इस साल यह बढ़कर 54 प्रतिशत हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola