एंड्रायड लॉलीपॉप में कैसे सेव करें बैटरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2015 11:49 AM
अगर आपने नया नेक्सस 6 लिया है या फिर आपने अपने फोन को एंड्रायड लॉलीपॉप में अपग्रेड कर लिया है, लेकिन आप फोन की बैटरी परफॉर्मेस से खुश नहीं हैं, तो बैटरी सेवर मोड का प्रयोग कर सकते हैं, जो आपके फोन की बैटरी को ज्यादा देर तक चलायेगा. एंड्रायड स्टोर में आपको ढेरों ऐसी […]
अगर आपने नया नेक्सस 6 लिया है या फिर आपने अपने फोन को एंड्रायड लॉलीपॉप में अपग्रेड कर लिया है, लेकिन आप फोन की बैटरी परफॉर्मेस से खुश नहीं हैं, तो बैटरी सेवर मोड का प्रयोग कर सकते हैं, जो आपके फोन की बैटरी को ज्यादा देर तक चलायेगा.
एंड्रायड स्टोर में आपको ढेरों ऐसी एप्लीकेशंस मिल जायेंगी, जिसमें बैटरी सेवर मोड की तरह काम करती है. बस इसके लिए आपको अपने फोन में यह एप्प इंस्टॉल करना होगा.
बैटरी सेवर मोड
एंड्रायड फोन में कई ऐसी एप्लीकेशंस होती है, जो बंद करने के बाद भी बैकग्राउंड में चलती रहती हैं. जैसे- फेसबुक मैसेंजर, अगर आपसे कोई मैसेंजर में चैट करता है, तो फोन में तुरंत नोटिफिकेशन आ जाता है यानी फेसबुक मैसेंजर थोड़ी-थोड़ी देर बाद डेटा सिंक करता रहता है. बैटरी सेवर मोड आपके एप्प में होनेवाले सिंक को रोक देता है, यानी जब आप वह एप्लीकेशन खोलेंगे, तो एक साथ ही सारा डेटा सेव हो जायेगा. यानी एक बार में जितनी बैटरी होती है, उतनी ही बैटरी सिंक होगी.
कैसे सेट करें
बैटरी सेवर मोड को सेट करने के लिए इसे सबसे पहले ओपन करें और साइड में दिये गये बैटरी सेवर ऑप्शन को ऑन कर दें. ऑन करने के बाद जब भी आपकी बैटरी कम होगी यह एक्टीवेट हो जायेगा. आपके फोन में जितने भी एप्प होंगे, उनमें ऑटोमेटिक सिंक डाटा को रोक देगा, इससे आपके फोन की बैटरी सेव होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










