ePaper

बृहस्पति के चंद्रमा पर गैलीलियो ने लगाया इस खास चीज का पता, जानें

Updated at : 01 May 2018 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
बृहस्पति के चंद्रमा पर गैलीलियो ने लगाया इस खास चीज का पता, जानें

वाशिंगटन : आठ साल तक बृहस्पति की परिक्रमा करने वाले नासा के गैलीलियो अंतरिक्ष यान से मिली जानकारी के मुताबिक उसके चंद्रमा गनीमेड पर तूफानी वातावरण का पता चला है. नासा के अंतरिक्षयान को बृहस्पति के चंद्रमा पर कई नयी चीजों का पता चला है, जिनमें गनीमेड के आसपास चुंबकीय वातावरण की जानकारी शामिल है, […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : आठ साल तक बृहस्पति की परिक्रमा करने वाले नासा के गैलीलियो अंतरिक्ष यान से मिली जानकारी के मुताबिक उसके चंद्रमा गनीमेड पर तूफानी वातावरण का पता चला है.

नासा के अंतरिक्षयान को बृहस्पति के चंद्रमा पर कई नयी चीजों का पता चला है, जिनमें गनीमेड के आसपास चुंबकीय वातावरण की जानकारी शामिल है, जो बृहस्पति के खुद के चुंबकीय क्षेत्र से अलग है.

मिशन 2003 में पूरा हो गया था लेकिन नये सिरे से जुटायी गयी जानकारी से बृहस्पति के चंद्रमा के वातावरण को लेकर नये तथ्यों का खुलासा हुआ है जो सौरमंडल के दूसरे ग्रहों के चंद्रमाओं से अलग है.

नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के ग्लिन कोलिंसन ने कहा, हम 20 साल से ज्यादा समय से वैसे डेटा का अध्ययन कर रहे हैं जो कभी प्रकाशित नहीं हुआ. हमें ऐसी जानकारी मिली है, जिनके बारे में किसी को पता नहीं था.

इसमें पता चला कि प्लाज्मा की बारिश और बृहस्पति एवं गनीमेड के चुंबकीय वातावरणों के बीच एक विस्फोटक चुंबकीय घटना के कारण दोनों के बीच प्लाज्मा के मजबूत प्रवाह होने से चंद्रमा की बर्फीली सतह से कण फूटे.

वैज्ञानिकों का मानना है कि ताजा जानकारी चंद्रमा के राज के खुलासे के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं जिनमें गनीमेड के अरूणोदय के बेहद चमकीले होने जैसे राज शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola