एसी खरीदने में हो रही है कन्फ्यूजन? 1.5 टन मॉडल के लिए ये गाइड आएगी आपके काम

Published by :Ankit Anand
Published at :30 Apr 2026 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
1.5 Ton AC Buying Guide

AC शोरूम और सोचता हुआ एक शख्स (Photo: Canva)

1.5 Ton AC Buying Guide: गर्मी के मौसम में सही AC चुनना सिर्फ आराम नहीं, बल्कि समझदारी भी है. रूम साइज, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, स्टार रेटिंग और कूलिंग फीचर्स जैसे पहलू खरीद से पहले देखना जरूरी है. आइए इसे डिटेल में समझते हैं.

विज्ञापन

AC Buying Guide: भारत के कई शहरों में टेम्परेचर 44°C के पार पहुंच चुका है. ऐसे में AC लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बन जाती है. अगर आप भी 1.5 टन का नया AC खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप अकेले नहीं हैं. भारतीय घरों में, खासकर मीडियम साइज के बेडरूम और लिविंग रूम के लिए, यही सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है.

लेकिन थोड़ा ठहर जाइए. AC खरीदना सिर्फ ऑनलाइन ‘Best Seller’ देखकर ऑर्डर करने जितना आसान नहीं है. गलत मॉडल चुन लिया, तो एक तरफ गर्मी परेशान करेगी और दूसरी तरफ बिजली का बिल भी. इसलिए, Buy Now बटन दबाने से पहले उन 7 जरूरी बातों को जरूर जान लें, जो आपके लिए सही AC चुनने में मदद करेंगी. आइए जानते हैं.

सबसे पहले अपने रूम का साइज जरूर चेक करें 

अगर आपका रूम लगभग 120 से 180 वर्ग फुट के बीच है, तो 1.5 टन AC आपके लिए एकदम सही रहेगा. लेकिन अगर कमरा इससे छोटा है, तो बिजली का बिल बेवजह बढ़ सकता है. वहीं, अगर कमरा बड़ा है, तो AC को कमरे को ठंडा करने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी.

तय कर लें इन्वर्टर AC लेना है या नॉन-इन्वर्टर AC

इन्वर्टर AC रूम के टेम्परेचर के हिसाब से अपने कंप्रेसर की स्पीड खुद एडजस्ट करता है. इससे बिजली की खपत कम होती है और कमरे का टेम्परेचर भी लगातार आरामदायक बना रहता है. अगर आपका AC रोजाना कई घंटों तक चलता है, तो इन्वर्टर AC पर पैसे खर्च करना बेस्ट रहेगा.

वहीं, नॉन-इन्वर्टर AC का तरीका थोड़ा अलग है. इसका कंप्रेसर या तो पूरी स्पीड पर चलता है या फिर पूरी तरह बंद हो जाता है. यानी यह बार-बार ऑन-ऑफ होता रहता है. इससे बिजली की खपत थोड़ी ज्यादा हो सकती है. 

सही स्टार रेटिंग चुनें  

AC खरीदते समय BEE Star Rating पर जरूर नजर डालें. आसान भाषा में कहें तो 5-Star AC शुरुआत में थोड़ा महंगा जरूर लगता है, लेकिन बिजली की खपत काफी कम करता है. वहीं, 3-Star AC खरीदते वक्त जेब को राहत मिल सकती है, पर बाद में बिजली का बिल देखकर माथा ठनक सकता है.

कॉपर कंडेंसर कॉइल वाला मॉडल ही चुनें

एसी खरीदते समय हमेशा 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल वाला मॉडल चुनें. वजह बिल्कुल साफ है. कॉपर, एल्युमिनियम के मुकाबले तेजी से कूलिंग करता है, ज्यादा टिकाऊ होता है और अगर कभी रिपेयर की जरूरत पड़े, तो उसे ठीक करवाना भी आसान रहता है. 

कूलिंग फीचर्स पर भी ध्यान दें

  • टर्बो कूलिंग – कमरा जल्दी ठंडा करने के लिए.
  • स्लीप मोड – रात में आरामदायक कूलिंग और बिजली की बचत के लिए.
  • ऑटो रीस्टार्ट – बिजली जाने के बाद एसी अपने आप फिर से चालू हो जाता है.
  • डीह्यूमिडिफायर मोड – बारिश के मौसम में हवा की नमी कम करने के लिए.
  • एयर फिल्टर / PM 2.5 फिल्टर – धूल, मिट्टी और छोटे-छोटे प्रदूषण कणों को हटाकर साफ हवा देने के लिए.

यह भी पढ़ें: एसी में जम रही है बर्फ? अभी जानिए असली वजह और ठीक करने के तरीके

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola