ChatGPT Palm Trend ट्राय करने से पहले दो बार सोचें, कहीं आपकी बायोमेट्रिक खतरे में तो नहीं?

चैटजीपीटी पाम ट्रेंड (Photo: AI Generated)
ChatGPT Palm Trend: सोशल मीडिया पर चैटजीपीटी का नया पाम रीडिंग ट्रेंड तेजी से वायरल है. यहां लोग अपनी हथेली और चेहरे की तस्वीरें अपलोड कर रहे हैं. मजेदार लगने वाला यह ट्रेंड बायोमेट्रिक डेटा से जुड़ा होने के कारण प्राइवेसी रिस्क भी बढ़ा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा डेटा बदला नहीं जा सकता.
इन दिनों ChatGPT से जुड़ा एक नया वायरल ट्रेंड सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. कई लोग अपनी हथेली और चेहरे की तस्वीरें अपलोड करके ChatGPT से यह पूछ रहे हैं कि उनकी लाइफ कैसी होगी. यानी हथेली की लकीरों और चेहरे के आधार पर वह उनका विश्लेषण करे और भविष्य के बारे में बताए. ये ट्रेंड मजेदार है, लेकिन इसमें डेटा टेक कंपनियों के पास जाने और AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होने का खतरा भी है.
इसी बीच इस ट्रेंड को लेकर एक मीम भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मजाकिया अंदाज में दावा किया जा रहा है कि जैसे ही आप अपनी हथेली और चेहरे की तस्वीर अपलोड करते हैं, वैसे ही आपका डेटा सीधे CIA (Central Intelligence Agency) तक पहुंच जाता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
वायरल ट्रेंड के बारे में सब कुछ
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें लोग ChatGPT पर अपनी हथेली और चेहरे की तस्वीरें अपलोड करके उनसे अपने बारे में ‘पाम रीडिंग’ और पर्सनैलिटी डिटेल्स पूछ रहे हैं. ये ट्रेंड तब और ज्यादा चर्चा में आ गया जब Sam Altman की कंपनी ने हाल ही में अपना नया इमेज जनरेशन मॉडल ChatGPT Images 2.0 लॉन्च किया.
इसके बाद यूजर्स को AI की इमेज समझने और जवाब देने की क्षमता पहले से कहीं ज्यादा बेहतर और डिटेल्ड लगने लगी. कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और Reddit पर अपने एक्सपीरियंस शेयर किए, जहां ChatGPT के जवाब काफी इंप्रेसिव और कभी-कभी जरूरत से ज्यादा तारीफ भरे लगे. इसी वजह से ये ट्रेंड तेजी से फैलता चला गया और अब लोग इसे मजे-मजे में ट्राय कर रहे हैं.
क्या आपको इस ट्रेंड को लेकर चिंता करनी चाहिए?
पाम रीडिंग और फेस एनालिसिस जैसे मजेदार ट्रेंड्स के बीच कई लोग प्राइवेसी का सवाल भी उठा रहे हैं. बात सिर्फ मजे की नहीं है. कुछ यूजर्स का कहना है कि हम जो हाथ या चेहरे की तस्वीरें अपलोड करते हैं, वो नॉर्मल फोटो नहीं होतीं. इनमें हमारी फिंगरप्रिंट जैसी बायोमेट्रिक डिटेल्स, हाथ की बनावट और चेहरे के खास फीचर्स शामिल होते हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि पासवर्ड की तरह इन्हें बदला नहीं जा सकता. अगर ये जानकारी कभी गलत हाथों में चली गई, तो इसका गलत यूज हो सकता है.
यह भी पढ़ें: कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










