कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

एलन मस्क के हाथ में आईफोन 17 प्रो (Photo: @greg16676935420/X)
Elon Musk Smartphone: एलन मस्क एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका कोर्ट केस नहीं, बल्कि उनके हाथ में दिखा एक प्रीमियम स्मार्टफोन है. वायरल तस्वीर ने टेक जगत में हलचल मचा दी है और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर मस्क कौन सा डिवाइस यूज कर रहे हैं. आइए जानते हैं.
क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया के सबसे अमीर लोग आखिर कौन-सा स्मार्टफोन यूज करते हैं? कुछ अरबपति भले ही सोने-चांदी से जड़े कस्टम फोन रखना पसंद करें, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में ज्यादातर लोग नॉर्मल डिवाइस ही चुनते हैं. यही वजह है कि Apple Inc. के iPhone और Samsung Electronics की Galaxy सीरीज टेक दिग्गजों की पहली पसंद मानी जाती है. अब एक वायरल हुई नई हुई तस्वीर ने इस बात की चर्चा तेज कर दी है कि आखिर इस समय Elon Musk कौन सा स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं. आइए जानते हैं.
Elon Musk के हाथ में दिखा iPhone का ये मॉडल
हाल ही में एलन मस्क को कैलिफोर्निया की एक फेडरल कोर्ट के बाहर देखा गया. यहां वह OpenAI के साथ चल रहे कानूनी विवाद की सुनवाई में शामिल होने पहुंचे थे. दिलचस्प बात यह रही कि उनके हाथ में एक स्मार्टफोन नजर आया. स्मार्टफोन के पीछे का डिजाइन देखकर माना जा रहा है कि यह Apple का नया iPhone 17 Pro है, वो भी शानदार डीप ब्लू कलर में.
हालांकि, न तो Apple और न ही एलन मस्क ने आधिकारिक तौर पर इस डिवाइस की पुष्टि की है. लेकिन अगर यह सच है, तो बात थोड़ी मजेदार जरूर है. आखिर Elon Musk वही शख्स हैं, जो अक्सर Apple पर निशाना साधते रहे हैं.
कोर्ट केस के बीच वायरल हुई ये फोटो
एलन मस्क का यह फोन ऐसे वक्त सुर्खियों में आया है, जब वह एक कानूनी विवाद में फंसे हुए हैं. मस्क का आरोप है कि OpenAI अपनी शुरुआती नॉन-प्रॉफिट सोच से हटकर अब मुनाफे पर केंद्रित कंपनी बन गई है. वहीं, OpenAI ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.
Apple iPhone 17 Pro के फीचर्स
इसमें 6.3 इंच का शानदार OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz ProMotion टेक्नोलॉजी के साथ आता है. साथ ही, एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग और Ceramic Shield 2 इसकी स्क्रीन को और भी मजबूत और टिकाऊ बनाते हैं.
परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें Apple का लेटेस्ट A19 Pro चिपसेट मिलता है. यह 12GB तक रैम के साथ मिलकर मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI फीचर्स को बेहद तेज और स्मूद बनाता है.
इसके रियर में 48MP का ट्रिपल Fusion कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP मेन, 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP टेलीफोटो लेंस शामिल हैं. खास बात यह है कि टेलीफोटो लेंस 8x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है. इतना ही नहीं, आप इससे शानदार 8K वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 18MP का कैमरा मिलता है.
यह भी पढ़ें: Elon Musk vs OpenAI: कोर्ट में आमने-सामने आये टेक दुनिया के दो बड़े नाम, अब क्या होगा आगे?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










