एसी में जम रही है बर्फ? अभी जानिए असली वजह और ठीक करने के तरीके

Published by : Ankit Anand Updated At : 28 Apr 2026 5:20 PM

विज्ञापन

एसी में जमी हुई बर्फ

Ice Formation On AC: एसी में बर्फ जमना एक नॉर्मल प्रॉब्लम है. लेकिन इसे हलके में लेना भी सही नहीं है. ये संकेत बताता है कि आपके AC में कुछ तकनीकी गड़बड़ी है. अक्सर इसका कारण गंदा फिल्टर, गैस की कमी, खराब थर्मोस्टैट या गलत इस्तेमाल होता है. आइए जानते हैं इसे कैसे ठीक करें.

विज्ञापन

Ice Formation On AC: एसी का काम गर्मी में आपके घर को ठंडा और आरामदायक बनाए रखना होता है. लेकिन अगर कभी आपको अपने एसी में बर्फ जमती हुई दिखे, तो इसे हल्के में लेना ठीक नहीं है. ये साफ संकेत है कि आपके AC में कुछ गड़बड़ चल रही है. शुरुआत में यह प्रॉब्लम भले ही छोटी लग सकती है, लेकिन धीरे-धीरे इससे कूलिंग काम हो जाती है और आपके AC को नुकसान भी पहुंचता है. अच्छी बात ये है कि अगर आप इसके कारण को समय रहते समझ लें, तो इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है. आज इसके बारे में ही आपको बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं.

AC में क्यों जमने लगती है बर्फ?

एयर फिल्टर गंदा या जाम होने की वजह से

बर्फ जमने की एक बड़ी वजह अक्सर एयरफ्लो का सही से न चल पाना होता है. ऐसा तब होता है जब एयर फिल्टर गंदा हो जाता है या पूरी तरह जाम हो जाता है. जब हवा सही तरीके से अंदर-बाहर नहीं हो पाती, तो इवैपोरेटर कॉइल (evaporator coil) जरूरत से ज्यादा ठंडी हो जाती है और धीरे-धीरे उस पर बर्फ जमने लगती है. इस समस्या से बचने का सबसे आसान तरीका है कि एयर फिल्टर को समय-समय पर साफ किया जाए. अगर जरूरत पड़े तो बदल देना भी सही फैसला है.

रेफ्रिजरेंट (gas) की कमी होने से

रेफ्रिजरेंट (gas) का कम होना भी इस प्रॉब्लम की एक नॉर्मल वजह होती है. जब सिस्टम में गैस का लेवल गिर जाता है, तो अंदर का प्रेशर भी कम हो जाता है. इसी वजह से यूनिट में फ्रीजिंग शुरू हो सकती है. यह ऐसी समस्या नहीं है जिसे आप खुद ठीक कर सकें. बेहतर यही होगा कि आप किसी टेक्नीशियन को बुलाएं.

थर्मोस्टैट खराब होने से

अगर थर्मोस्टैट खराब हो जाए तो भी कई दिक्कतें शुरू हो सकती हैं. सही तरीके से काम न करने पर यह कंप्रेसर को जरूरत से ज्यादा देर तक चलाता रहता है. इसका नतीजा ये होता है कि AC की कॉइल्स पर धीरे-धीरे बर्फ जमने लगती है.

बाहरी मौसम की वजह से

कई बार बाहरी मौसम भी वजह बनता है. अगर आप एसी को उस समय चला रहे हैं जब बाहर का टेम्परेचर बहुत कम होता है, तो इससे एसी के कुछ पार्ट्स जम भी सकते हैं और ठीक से काम करना बंद कर सकते हैं.

AC में बर्फ जमने से कैसे रोकें?

  • एयर फिल्टर को रेगुलर साफ करें या जरूरत पड़े तो बदल दें. इससे हवा सही से चलती रहती है.
  • ध्यान रखें कि एसी के वेंट और डक्ट कहीं से बंद या जाम न हों.
  • एसी को बहुत लंबे समय तक लगातार बिना ब्रेक के मत चलाएं. उसे बीच-बीच में आराम दें.
  • समय-समय पर प्रोफेशनल सर्विसिंग जरूर करवाएं.
  • टेक्नीशियन से रेफ्रिजरेंट लेवल, कॉइल्स और बाकी छिपी हुई दिक्कतों की जांच करवाते रहें.

यह भी पढ़ें: कहीं टेक्नीशियन आपको भी तो नहीं बना रहा बेवकूफ? जानें एसी गैस रिफिल स्कैम का पूरा खेल

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola