Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah छोड़ने के बाद ऐसी हुई कुश शाह की हालत, बोले- मैं अकेला रह…

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Kush Shah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में 'गोली' का किरदार निभाने वाले कुश शाह अब न्यूयॉर्क में हैं. उन्होंने अकेले रहने, कॉकरोच से जंग और घाटकोपर की यादों पर खुलकर बात की.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ‘गोली’ का किरदार निभाने वाले कुश शाह अब एक्टिंग छोड़कर पढ़ाई पर फोकस कर रहे हैं. उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है और अब न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो चुके हैं. हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में अपनी लाइफस्टाइल को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

न्यूयॉर्क में अकेले रह रहे हैं कुश शाह

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कुश ने बताया कि वो न्यूयॉर्क में अकेले रह रहे हैं क्योंकि जो रूममेट आना था, वो आया ही नहीं. कुश ने कहा, ‘किस्मत से मैं अकेला रह रहा हूं क्योंकि जिसे मेरे साथ रूम शेयर करना था वो कभी आया ही नहीं. तो मुझे अकेले ही पूरा प्लेस मिल गया है. मैं न्यूयॉर्क में अकेला रह रहा था. मेरे लिए ये बड़ी बात है क्योंकि तब मुझे एहसास हुआ कि ओह, बिस्तर पर खाना खाने से कॉकरोच आते हैं.’

कुश ने आगे कहा, ‘मैंने तीन महीने में सबकुछ सीख लिया है. लेकिन मुझे हमेशा से हाथ में सबकुछ करा कराया मिला है. मैं सालों तक पेरेंट्स के साथ रह रहा था और लग्जरी जीवन जी रहा था. लेकिन न्यूयॉर्क में सबकुछ खुद से करना होता है. तब मुझे समझ में आया कि क्या गड़बड़ हो रही है. बेड पर खाना खाने से कॉकरोच आ रहे हैं. मैं सोने से पहले बर्तन भी नहीं धोता था. लेकिन मुझे समझ में आने लगा कि चीजें कितनी मुश्किल हैं. ईमानदारी से कहूं तो मैं इसके लिए खुद पर बहुत गुस्सा करता हूं.’

‘टाइम्स स्क्वायर से बेहतर है घाटकोपर’

कुश ने बताया कि वो न्यूयॉर्क की चकाचौंध से डिस्ट्रैक्ट हो गए थे लेकिन अब उन्हें भारत की सादगी ज्यादा भा रही है. वह बोले, ‘ये न्यूयॉर्क है. मैं बहुत डिस्ट्रैक्ट था. मैं इस दुनिया को देखकर पागल हो गया था. लेकिन ईमानदारी से कहूं तोमुझे लगता है कि मुझे टाइम्स स्क्वायर से घाटकोपर ज़्यादा पसंद है. टाइम्स स्क्वायर वाकई एक भयानक जगह है, चाहे आप न्यूयॉर्क के बारे में कुछ भी कहें.’

बचपन से टीवी पर

कुश शाह ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करना शुरू किया था जब वो सिर्फ पांचवी क्लास में थे. शो के साथ-साथ उन्होंने बड़ा होते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.

यह भी पढ़े: Raid 2 OTT Release: अब घर बैठे देखिए अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर ‘रेड 2’, जानिए रिलीज डेट और क्या है खास

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola