शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट में दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल डिप्टी चीफ मिनिस्टर! बंगाल में संभावित मंत्रियों की लिस्ट वायरल

Published by :Mithilesh Jha
Published at :08 May 2026 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
Dilip Ghosh Agnimitra Paul Dy CM Suvendu Adhikari Cabinet List Viral West Bengal Latest News

अग्निमित्रा पॉल और दिलीप घोष.

Suvendu Adhikari Cabinet List Viral: बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के सीएम चुने जाने के बाद संभावित मंत्रियों की लिस्ट वायरल हो रही है. चर्चा है कि दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. देखें कौन होगा नया स्पीकर और किसे मिलेगा कौन सा मंत्रालय.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari Cabinet List Viral: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला हो गया है. राज्य के 207 नवनिर्वाचित विधायकों ने शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुन लिया. इसके साथ ही तय हो गया कि बंगाल की पहली भाजपा सरकार के मुखिया नंदीग्राम के भूमिपुत्र शुभेंदु अधिकारी होंगे. शनिवार को वह ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. इस बीच, उनके संभावित मंत्रिमंडल की लिस्ट सोशल मीडिया में वायरल है.

खड़गपुर सदर से जीते दिलीप घोष, आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पॉल

वायरल लिस्ट के मुताबिक, बंगाल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष और पार्टी की उपाध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल को डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनाया जा सकता है. दिलीप घोष ने खड़गपुर सदर सीट से जीत दर्ज की है, जबकि अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से दोबारा निर्वाचित हुई हैं. दिलीप घोष को पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ-साथ पश्चिमांचल उन्नयन मामलों का मंत्री बनाया जा सकता है. अग्निमित्रा पॉल को उद्योग, वाणिज्य विभाग के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है.

इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे, विधायकों ने चुना अपना नेता, अमित शाह ने की घोषणा

राहुल सिन्हा को बनाया जा सकता है स्पीकर

लिस्ट के मुताबिक, राहुल सिन्हा को विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) और तापस रॉय को उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) बनाया जा सकता है. हालांकि, राहुल सिन्हा को बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले राज्यसभा भेजा गया है. इसलिए इस बात की संभावना कम लग रही है कि उन्हें स्पीकर बनाया जाये. बहरहाल, अन्य मंत्रियों की जो लिस्ट सोशल मीडिया में वायरल है, वह इस प्रकार है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Suvendu Adhikari Cabinet List Viral: किसको कौन-सा मंत्रालय, यहां देखें लिस्ट

संभावित मंत्री का नामसंभावित विभाग
कौशिक चौधरीकृषि विभाग
सुकरा मुंडापशुधन विकास
मामोनी बाउरीपिछड़ा वर्ग कल्याण
शंकर चटर्जीउपभोक्ता मामले
सुब्रत कबिराजसहकारिता
सजल घोषकरेक्शनल एडमिनिस्ट्रेशन
रेखा पात्राआपदा प्रबंधन और सिविल डिफेंस
अमिय किस्कूपर्यावरण
स्वपन दासगुप्तावित्त
सुमंत मंडलमत्स्यपालन
शंकर चटर्जीखाद्य आपूर्ति मामले
यह लिस्ट सोशल मीडिया में वायरल है. प्रभात खबर इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता.

इसे भी पढ़ें

ममता बनर्जी को धूल चटाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का 60 फीसदी वोट और 100 साल तक सरकार का दावा

बंगाल की राजनीति के ‘गेमचेंजर’ हैं शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम के नायक से ममता बनर्जी को ललकारने तक, जानें 5 अनकहे सच

पीएम मोदी की तरह नंदीग्राम छोड़ भवानीपुर को चुनेंगे शुभेंदु अधिकारी या चुनेंगे नयी राह, फैसला 10 दिन में

शुभेंदु अधिकारी ने कैसे ममता बनर्जी को हराकर पूरे बंगाल को कर दिया भगवामय, पढ़ें जायंट किलर के उदय की पूरी कहानी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola