Sultanganj Aguwani Bridge: एक बार फिर शुरू होगा सुल्तानगंज-अगुवानी फोरलेन पुल के निर्माण का काम, इस साल तक हो सकेगा पूरा…

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

Sultanganj Aguwani Bridge: बिहार में चुनावी साल को लेकर कई सारे तोहफे बिहार और केंद्र सरकार की ओर से लोगों को दिए जा रहे हैं. कहीं पुल तो कहीं एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है. इस बीच सुल्तानगंज-अगुवानी फोरलेन पुल को लेकर बड़ी खबर आ गई है. जल्द ही फिर से इसका निर्माण कार्य शुरू होने वाला है.

विज्ञापन

Sultanganj Aguwani Bridge: सुल्तानगंज-अगुवानी फोरलेन पुल से तो आप सब वाकिफ ही होंगे. इस पुल का स्ट्रेचर हवा के झोंके से गिर गया था, जिसके बाद इस पर जमकर सियासत भी हुई थी. विपक्ष की ओर से सरकार पर जमकर निशाना साधा गया था. इसके बाद इस पुल के निर्माण को लेकर कार्य शुरू नहीं हो पाया था. इस बीच बिहार के लिए चुनावी साल होने के कारण कई तोहफे बिहार के लोगों को दी जा रही है. कहीं एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है तो वहीं कई गंगा नदी पर पुल का निर्माण भी किया जा रहा है. इस क्रम में सुल्तानगंज-अगुवानी फोरलेन पुल के निर्माण को लेकर अपडेट सामने आ गया है. दरअसल, एक बार फिर से पुल का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है.

रिपोर्ट आने का हो रहा इंतजार

बता दें कि, कई बार इस पुल का डेडलाइन भी खत्म हो चुका है. इधर एक बार फिर पुल का निर्माण कार्य शुरू होने की आस जगी है. हालांकि, इस पुल का निर्माण कार्य जून के पहले सप्ताह तक प्रारंभ होना था. लेकिन, अब तक इस पर कोई अपडेट सामने नहीं आया. इधर, इस संबंध में प्रोजेक्ट के सीनियर इंजीनियर शशिभूषण सिंह की माने तो, काम जल्द ही शुरू हो जाएगा. इस सुपर स्ट्रेचकर के डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं. हालांकि, इसे लेकर आखिरी जांच होनी बाकी है, जो कि आईआईटी रुड़की की ओर से की जाएगी. जांच के बाद रिपोर्ट सामने आने के बाद ही काम शुरू होगा. मलबा हटाया जाएगा और नया डिजाइन सामने आने के बाद काम जोर-शोर से किया जाएगा.

डॉल्फिन वेधशाला भी बनाया जाएगा

बता दें कि, लगातार पुल के टूटने से इसका काम अधूरा पड़ा रह गया. इस पुल को 1710 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है. इसकी लंबाई 3.16 किलोमीटर रहने वाली है. इस बार पुल को लेकर खास बात यह भी कही जा रही है कि, इसके पाया नंबर 10 के पास डॉल्फिन वेधशाला बनाया जा रहा है. जिससे यहां से गुजरने वाले लोग डॉल्फिन का अठखेलियां देख पायेंगे. इस पुल का निर्माण कार्य साल 2026 तक पूरा कर लेने की बात कही जा रही है. इसके साथ ही इसके बनने से झारखंड जाना आसान हो जाएगा. इसके अलावा खगड़िया और भागलपुर के बीच कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी. लोगों के समय की बचत होगी.

Also Read: पायलट ने नैपकिन पर कुछ देखा और फ्लाइट को जवानों ने घेर लिया, पटना एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन