West Bengal : विदेशी बाजार में हुआ धड़ाम, घर में ही मिलने लगा आम को बेहतर दाम
Published by : Shinki Singh Updated At : 06 Jul 2024 3:51 PM
West Bengal : उज्ज्वल साहा ने कहा कि पहले चरण में हिमसागर किस्म के 13 क्विंटल निर्यात के लिए कुछ प्रगति हुई थी, लेकिन आयातक बातचीत के अंतिम चरण में कीमत पर सहमत नहीं हो सके.लायेक ने कहा कि इस साल गर्मी और बेमौसम बारिश के कारण उत्पादन में भारी गिरावट के कारण आम की कीमतें बढ़ गई हैं.
West Bengal : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से आमों (Mangoes) का निर्यात इस साल प्रभावित हुआ है, क्योंकि निर्यातक विदेशी खरीदारों से बेहतर कीमत हासिल करने में विफल रहे हैं. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि विक्रेताओं को घरेलू बाजार में आकर्षक मूल्य मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन और यूएई के आयातकों ने शुरू में रुचि दिखाई थी, हालांकि कीमत पर सहमति नहीं बनने के चलते निर्यात नहीं किया जा सका.
विक्रेताओं को घरेलू बाजार से मिल रही है अच्छी प्रतिक्रिया
अधिकारियों ने कहा कि दूसरी ओर विक्रेताओं को घरेलू बाजार से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और दिल्ली में एक प्रदर्शनी में लगभग 17 टन मालदा आम 100 रुपये से 150 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बिका. कम फसल और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादन के कारण थोक कीमतों में 50-80 प्रतिशत की वृद्धि हुई. मालदा के बागवानी उपनिदेशक सामंत लायेक ने कहा, इस साल, ब्रिटेन और दुबई के खरीदारों ने निर्यात सौदे रद्द कर दिए, जिन्होंने शुरू में रुचि दिखाई थी.हम जो दाम मांग रहे थे, वे उसे पूरा नहीं कर सके.
Mamata Banerjee : कल इस्कॉन की रथयात्रा उत्सव का ममता बनर्जी करेंगी उद्घाटन, तैयारियां हुई पूरी
मालदा में आम की कई किस्में उपलब्ध
पश्चिम बंगाल निर्यातक समन्वय समिति के महासचिव उज्ज्वल साहा ने कहा कि पहले चरण में हिमसागर किस्म के 13 क्विंटल निर्यात के लिए कुछ प्रगति हुई थी, लेकिन आयातक बातचीत के अंतिम चरण में कीमत पर सहमत नहीं हो सके.लायेक ने कहा कि इस साल गर्मी और बेमौसम बारिश के कारण उत्पादन में भारी गिरावट के कारण आम की कीमतें बढ़ गई हैं.मालदा में आम की कई किस्में उपलब्ध हैं, जैसे कि फाजली, हिमसागर, लक्ष्मणभोग, लंगड़ा और आम्रपल्ली.
Mamata Banerjee : दीघा के जगन्नाथ मंदिर को लेकर ममता बनर्जी की बड़ी घोषणा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










