हावड़ा व खातीपुरा के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

Updated:
विज्ञापन

गर्मी में रेल यात्रियों की भीड़ के समायोजन के उद्देश्य से हावड़ा व खातीपुरा के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी

विज्ञापन

आसनसोल. गर्मी में रेल यात्रियों की भीड़ के समायोजन के उद्देश्य से हावड़ा व खातीपुरा के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. इस पर पूर्व रेलवे से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 03007 हावड़ा – खातीपुरा स्पेशल आगामी नौ और 30 तारीख (04 ट्रिप) के बीच हर रविवार को 18:00 बजे हावड़ा से छूटेगी और तीसरे दिन 01:00 बजे खातीपुरा पहुंचेगी. 03008 खातीपुरा – हावड़ा स्पेशल आगामी 11 जून और 02 जुलाई(04 ट्रिप) के बीच हर मंगलवार को 05:30 बजे खातीपुरा से छूटेगी और अगले दिन 12:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं से पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर व जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी. उस ट्रेन में सामान्य द्वितीय, शयनयान व वातानुकूल श्रेणी के डिब्बे होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola