रामनवमी को विस्फोट की घटना से राज्य सरकार का इंकार

Updated at : 23 Apr 2024 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
रामनवमी को विस्फोट की घटना से राज्य सरकार का इंकार

राज्य सरकार ने मुर्शिदाबाद में रामनवमी के दिन बम विस्फोट के आरोपों को नकार दिया है.

विज्ञापन

कोलकाता. राज्य सरकार ने मुर्शिदाबाद में रामनवमी के दिन बम विस्फोट के आरोपों को नकार दिया है. सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने दावा किया कि रामनवमी पर निकाली गयी शोभायात्रा में कोई बमबाजी नहीं हुई थी. घटना में किसी की मौत नहीं हुई है. न्यायमूर्ति हरीश टंडन और न्यायमूर्ति मधुरेश प्रसाद की खंडपीठ में घटना में एक व्यक्ति की मौत और बम विस्फोट की शिकायत की गयी है. कोर्ट ने इस घटना पर सीआइडी और मुर्शिदाबाद के एसपी से रिपोर्ट तलब की है. राज्य सरकार को मंगलवार तक यह रिपोर्ट पेश करनी होगी. खंडपीठ के मुताबिक, मंगलवार को हनुमान जयंती के अवसर पर संबंधित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बनाये रखने के लिए जिला पुलिस को हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया है. किसी प्रकार की जनहानि न हो इसके लिए जिलाधिकारी सतर्क रहेंगे. सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के अधिवक्ता ने कहा कि घटनास्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस तैनात थी. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. पुलिस ने दोनों समुदाय के उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए शिकायत भी दर्ज कर ली है. गौरतलब है कि मुर्शिदाबाद में रामनवमी की घटना से कानून व्यवस्था बिगड़ने के बाद ही विश्व हिंदू परिषद ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था और घटना की एनआइए के माध्यम से जांच कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola