बीएसएफ जवानों की जवाबी कार्रवाई, वापस बांग्लादेश की ओर भागे तस्कर व घुसपैठिये

Updated at : 28 Jul 2024 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएफ जवानों की जवाबी कार्रवाई, वापस बांग्लादेश की ओर भागे तस्कर व घुसपैठिये

भारत-बांग्लादेश सीमा के पास पांच जगह बीएसएफ के जवानों पर जानलेवा हमले

विज्ञापन

कोलकाता. भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पांच स्थानों पर बांग्लादेशी तस्करों व घुसपैठियों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर जानलेवा हमला किया. घटनाएं शुक्रवार की रात नदिया, मुर्शिदाबाद, मालदा व उत्तर 24 परगना जिलों में हुईं. हालांकि, इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए बीएसएफ जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और तस्करों व घुसपैठियों को वापस बांग्लादेश की ओर से खदेड़ दिया. घटनास्थलों से धारदार हथियार, मवेशी, ड्रग्स व अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद किये गये हैं.

हमलों को लेकर बीजीबी अधिकारियों के समक्ष बीएसएफ ने जताया विरोध : भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के अलग-अलग स्थानों पर बांग्लादेश की ओर से तस्करों व घुसपैठियों के हमले की घटनाओं को लेकर बीएसएफ ने बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में इन घटनाओं को लेकर बीजीबी के समक्ष बीएसएफ ने विरोध दर्ज कराया है. इधर, इन हमलों और बचाव में की गयी गोलीबारी के संबंध में संबंधित पुलिस थानों में प्राथमिक रिपोर्ट भी दर्ज करायी गयी है.

क्या कहना है बीएसएफ अधिकारी का : बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमांत के डीआइजी एके आर्य ने कहा : बांग्लादेशी अपराधियों द्वारा लगातार हमलों और अवैध घुसपैठ के बारे में लगातार सूचित किये जाने के बावजूद बीजीबी द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. यह कहना गलत नहीं होगा कि उनकी (बीजीबी की) इस निष्क्रियता ने बांग्लादेशी तस्करों और अपराधियों के हौसले बुलंद कर दिये हैं. इसके बावजूद बीएसएफ के जवान भारतीय सीमाओं की रक्षा करने और सभी परिस्थितियों में हमारे राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने में दृढ़ हैं.

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कब, क्या हुआ

शुक्रवार की देर रात नदिया में बीएसएफ के क्षेत्रीय मुख्यालय कृष्णानगर के अंतर्गत सीमा चौकी रनघाट में 68वीं बटालियन के जवानों ने करीब 10 लोगों को संदिग्ध गतिविधि देखी, जो बांग्लादेश की ओर कोडालिया नदी पार करके भारतीय सीमा में घुस आये थे. जवानों ने उन्हें दी, लेकिन वे रुके नहीं. संदिग्ध लोगों को आगे बढ़ते देख बीएसएफ ओर से एक स्टन ग्रेनेड फेंका गया. घुसपैठिए पीछे नहीं हटे और बीएसएफ के जवानों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. इसके बाद बीएसएफ की ओर से दो राउंड फायर किये गये. इसके बाद घुसपैठिये वापस बांग्लादेश की ओर भाग निकले. नदिया स्थित सीमा चौकी मामाभागिना में भी बीएसएफ के जवानों पर ड्रग्स तस्करों ने हमला किया. वहीं, मुर्शिदाबाद में क्षेत्रीय मुख्यालय बहरमपुर की 73वीं बटालियन की सीमा चौकी बामनाबाद व मालदा में क्षेत्रीय मुख्यालय मालदा की 70वीं बटालियन की सीमा चौकी सासनी और उत्तर 24 परगना में सीमा चौकी दोबरपाड़ा इलाकों में भी बीएसएफ के जवानों पर मवेशी तस्करों व अवैध घुसपैठियों द्वारा ऐसे घातक हमले किये गये. बांग्लादेशी घुसपैठियों व तस्करों को रोकने के लिए बीएसएफ ने स्टन ग्रेनेड, पंप एक्शन गन (पीएजी) और अन्य हथियारों से फायरिंग की और तस्करी व अवैध घुसपैठ की घटनाओं को विफल कर दिया. इन सीमावर्ती इलाकों से एक मवेशी, फेंसिडील की 325 बोतलें, दो किलोग्राम गांजा, धारदार हथियार व अन्य अवैध सामान बरामद किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola