एसएसबी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, यौन उत्पीड़न के बढ़ते मामले पर जतायी चिंता सशक्त नारी से ही देश का होगा विकास

रानीडंगा: एसएसबी. सीमान्त सिलीगुड़ी ने सीमान्त प्रशिक्षण केन्द्र रानीडंगा में अन्तर्राश्ट्रीय महिला दिवस मनाया. इस अवसर पर विषेश पुलिस अधीक्षक श्रीमती ओ.जी. पाल विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थीं. इसके अतिरिक्त टेबिल टेनिस कोच भारती घोष,अधिवक्ता एवं समाज सेवी ज्योत्सना अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थीं. सभी सम्मानित अतिथियों को सशस्त्र सीमा बल […]
पुरूषों के साथ काम करने के दौरान कुछ यौन उत्पीड़न की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं. हम सभी को आपसी समझदारी के साथ एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए ताकि इस प्रकार की अप्रिय घटनाएं न घटे . श्रीमती भारती घोष ने कहा कि बल के अंदर महिलाओं की तैनाती को देखकर मुझे अति प्रसन्नता हुई है्र. ये महिलाएं वर्दी पहनकर देश की सुरक्षा में जुटी हैं.यह महिलाओं के लिए गर्व की बात है. विषेश पुलिस अधीक्षक श्रीमती पाल ने महिलाओं के यौन उत्पीड़न के रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया और साथ ही यह भी कहा कि महिलाएं भी गलत शिकायत कभी मत दर्ज कराएं . उन्होंने कहा कि आज महिलाओं की गरिमा की रक्षा के लिए नये-नये कानून आ गये हैं, जिनसे महिलाओं को सुरक्षा मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










