मशहूर लोक गायक कालिका प्रसाद की सड़क हादसे में मौत

Updated at :08 Mar 2017 8:04 AM
विज्ञापन
मशहूर लोक गायक कालिका प्रसाद की सड़क हादसे में मौत

हुगली/बर्दवान. मशहूर बांग्ला लोक संगीत गायक कालिका प्रसाद भट्टाचार्य का मंगलवार को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया. हुगली के गोघाट थाने के पास दुर्गापुर एक्सप्रेस हाइवे पर उनकी एसयूूवी गाड़ी को नियंत्रण खोने के कारण एक लॉरी ने पीछे से धक्का मार दिया. उनका वाहन एक पुलिया से टकराने के बाद एक चक्का खुल […]

विज्ञापन
हुगली/बर्दवान. मशहूर बांग्ला लोक संगीत गायक कालिका प्रसाद भट्टाचार्य का मंगलवार को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया. हुगली के गोघाट थाने के पास दुर्गापुर एक्सप्रेस हाइवे पर उनकी एसयूूवी गाड़ी को नियंत्रण खोने के कारण एक लॉरी ने पीछे से धक्का मार दिया. उनका वाहन एक पुलिया से टकराने के बाद एक चक्का खुल जाने से पलट गया.

जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भट्टाचार्य अपने बांगला बैंड ‘दोहर’ के चार सदस्यों के साथ एसयूवी में बर्दवान जिला जा रहे थे. एनएच 2 पर एक लॉरी ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी और उनकी गाड़ी उथले पानी में जा गिरी. अधिकारी ने बताया कि भट्टाचार्य को उनके साथियों के साथ क्षतिग्रस्त वाहन से निकाल बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि अन्य चार लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है जिनमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है. गायक एवं संगीतकार शांतनु मोइत्रा ने भट्टाचार्य के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘मैं चाहता हूं कि यह खबर जो आपने मुझे दी है वह गलत हो.’ मोइत्रा ने कहा, ‘कालिका और मैं एक-साथ एक प्रोजेक्ट करने वाले थे और इस सिलसिले में हम जल्द ही मुलाकात भी करने वाले थे.’

संगीतकार देबोज्योति मिश्रा ने कहा, ‘बंगाली संगीत में नये लोक तत्वों को शामिल करने का श्रेय उन्हें ही जाता है और जब भी मैं उनसे मिलता था उनकी रचनात्मक सोच मुझे स्तब्ध कर देती थी.’ दक्षिण कोलकाता के निवासी भट्टाचार्य बर्दवान जिले में एक स्कूल समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे जब सुबह करीब साढ़े नौ बजे यह हादसा हुआ. ‘दोहर’ के अलावा उन्होंने ‘जत्तीश्वर’ (2014), ‘मोनर मानूष’ (2010) और ‘बहुबन माझी’ (2017) जैसी फिल्मों में भी गीत गाये हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकप्रिय बांग्ला लोकगायक कालिकाप्रसाद भट्टाचार्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने कहा: मैं गायक कालिका प्रसाद भट्टाचार्य के निधन पर बहुत दुखी हूं. मृतक के निकटजनों के प्रति मेरी शोक संवेदना. ट्वीटर पर भी अपने दुख को व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दोहर के कालिकाप्रसाद भट्टाचार्य के दुखद निधन से स्तंभित हूं. उनका गुजरना बांग्ला संगीत को एक बड़ा नुकसान है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कालिकाप्रसाद की मौत मेरे लिए एक निजी क्षति है. वह एक करीबी दोस्त थे. उनके परिवार व चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदना.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola