कॉमर्स कॉलेज बना रणक्षेत्र: तृंका छात्र संगठन के दो गुटों में भिड़ंत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2016 7:15 AM
जलपाईगुड़ी. कॉलेज छात्र संसद के चुनाव में अभी वक्त है. उसके बाद भी प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र देने को लेकर जलपाईगुड़ी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में तृणमूल छात्र परिषद के दो गुट आपस में भिड़ गये. तृणमूल छात्र परिषद के दो गुटों के बीच हुए संघर्ष से कॉलेज सहित आस-पास के इलाके का […]
युवा तृणमूल अध्यक्ष सैकत चटर्जी के समर्थक अपना रूतबा कायम करने की कोशिश में लगे हुए हैं. गूरूवार को तृणमूल के दोनों गुट के सदस्यों को प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के साथ घेराबंदी करते देखा गया. इसमें तृणमूल के कुछ बाहरी नेता भी शामिल थे. कॉलेज प्रबंधन की ओर से पहले बाहरी लोगों को बाहर निकाला गया और प्रवेशद्वार बंद कर दिया गया. फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी. दिन के करीब डेढ़ बजे एसपी सदर मानवेंद्र दास और एसपी क्राईम विद्युत तरफदार विशाल पुलिस वाहिनी के साथ पहुंचे. पुलिस को देखते ही बाहरी तृणमूल सदस्य निकल गये. डीवीसी रोड पर पुलिस की देखकर आस-पास के लोग सहम गये. चुनाव से पहले यह हाल तो चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद की परिस्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










