ब्यूटी पार्लरों और स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी: नरसुंदर समिति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2016 7:15 AM
सिलीगुड़ी. दार्जिलिंग जिला नरसुंदर समिति का दावा है कि मॉल कल्चर ने असामाजिक क्रियाकलापों को काफी बढ़ावा दिया है. मॉलों में चल रहे ब्यूटी पार्लरों और स्पा मसाज पार्लरों की आड़ में धड़ल्ले से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है. यह दावा गुरूवार को समिति के अध्यक्ष अजीत शील ने सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित […]
श्री शील ने कहा कि पुलिस प्रशासन भी बीच-बीच में छापामारी कर इस गोरखधंधे का खुलासा करती है. लेकिन इसके बावजूद इस गोरखधंधे पर पूरी तरह से नकेल कस नहीं पा रही. उन्होंने कहा कि ब्यूटी पार्लरों की वजह से सैलूनों के कारोबार पर व्यापक असर पड़ा है.
श्री शील का कहना है कि नाई समुदाय से जुड़े लोग वर्षों से अपनी हक की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं. लेकिन सरकार, शासन-प्रशासन पर आजतक इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. सरकार से आजतक नाई जाति को ओबीसी की मान्यता नहीं मिली और न ही अन्य सरकारी सुविधाएं मिली है. बैंक भी नाई जाति के साथ सौतेला व्यवहार करते हैं. नाई जाति को बैंक ऋ ण नहीं देना चाहती.
अगर बैंक से नाई जाति को ऋ ण की सुविधा मिलती है तो वह अपने सैलून को ब्यूटी पार्लर में तब्दील कर सकते हैं और बेपटरी हो चुके अपने कारोबार को वापस पटरी पर ला सकते हैं. उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को पांच जनवरी को स्थानीय किरण चंद्र भवन में समिति की वार्षिक आमसभा में विशिष्ठ अतिथियों, पदाधिकारियों व सदस्यों की मौजूदगी में उठाया जायेगा. इसी आमसभा में सबों की सहमति पर सभी मुद्दों को लेकर भावी रणनीति का खाका तैयार किया जायेगा और समिति द्वारा एकबार फिर हक लड़ाई के लिए आंदोलन किया जायेगा. प्रेस-वार्ता के दौरान समिति के अन्य कई पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










