निर्मल बांग्ला: जिला प्रशासन पर हड़बड़ी का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2016 7:15 AM
बालुरघाट: 31 दिसंबर के अंदर ही पूरे जिले को निर्मल जिला घोषित किये जाने को लेकर जिला प्रशासन पर हड़बड़की करने का आरोप लगा है. आरोप है कि कइ ग्राम पंचायतों में काफी संख्या में लोगों के घरों में शौचालय की व्यवस्था नहीं है उसके बाद भी उस ग्राम पंचायत को निर्मल ग्राम पंचायत घोषित […]
इसके अलावा और भी कइ गांवों से शौचालय नहीं बनाये जाने की शिकायत मिल रही है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दो साल पहले इस योजना के लिए नौ सौ रूपये जमा कराये गये थे. ये पैसे जमा करा दिये गए हैं. उसके बाद भी सरकारी सहायता से शौचालयों का निर्माण नहीं हुआ है.इनका आरोप है कि ग्राम पंचायतों को कइ बार इस बात की जानकारी देने के बाद भी कोइ लाभ नहीं हुआ है.इस मामले में बालुरघाट के बीडीओ कौशिक चटर्जी ने कहा कि खुले में शौच पर रोक है. इसी को ध्यान में रखकर निर्मल ग्राम पंचायत घोषित किया गया है.इसबीच,प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो महीने से इस जिले को निर्मल जिला बनाने को लेकर बड़े पैमाने पर अभियान चल रहा है.जिला अधिकारी संजय बोस स्वयं इसपर नजर रख रहे हैं.पिछले दो महीने के दौरान 56 ग्राम पंचायतों के अधिकांश घरों में शौचालय का निर्माण करवा दिया गया है.यदि किसी के घर में शौचालय नहीं है तो संबंधित ग्राम पंचायतों से संपर्क कर इस समस्या का समाधान किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










