कैशलेस सिस्टम से कारोबारी कर रहे हैं बल्ले-बल्ले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2016 7:53 AM
सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल राज्य सरकार की ओर से सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम में आयोजित हस्तशिल्प मेला हाइटेक हो गया है. एक ओर जहां राज्य की तृणमूल सरकार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नोटबंदी के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन कर रही है, वहीं राज्य सरकार के ही लघु व हस्तशिल्प उद्योग मंत्रालय की ओर से आयोजित हस्तशिल्प […]
दूसरी ओर राज्य सरकार द्वारा ही आयोजित हस्तशिल्प मेले में आये व्यवसायी नोटबंदी, डिजिटल इंडिया और कैशलेस का समर्थन कर रहे हैं. एक भी व्यवसायियों ने नोटबंदी से परेशानी की बात नहीं की. दुर्गापुर के व्यवसायी सुमन दे ने बताया कि तकनीक के बारे में उन्हें अधिक कुछ पता नहीं लेकिन ग्राहकों की सुविधा के लिये उन्होंने अपने स्टॉल में पेटीएम व ऑनलाईन ट्रांजेक्शन की व्यवस्था रखी है. नोटबंदी से उनके व्यवसाय पर कोई खास असर नहीं पड़ा है. 23 दिसंबर से अबतक का व्यवसाय अच्छा ही रहा है. उत्तर चौबीस परगना के मध्यमग्राम से पहुंचे प्रदीप दास ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिये उन्होंने भी कैशलेस पद्धति को अपना लिया है. इससे उन्हें कोई खास परेशानी नहीं हो रही है. बस यही है कि नगद रूपया हाथ में कम आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










