सतर्कता: केएलओ की स्थापना दिवस 28 को, प्रशासन सतर्क, दो जिलों में रेड अलर्ट घोषित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2016 1:35 AM
सिलीगुड़ी/जलपाईगुड़ी. अलग कामतापुर राज्य की मांग को लेकर गठित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन कामतापुर लिबरेशन आर्गनाइजेशन (केएलओ) ने 28 दिसंबर को अपने स्थापना दिवस पर काला दिवस मनाने की घोषणा की है. केएलओ की इस घोषणा के बाद से ही पुलिस प्रशासन की नींद उड़ी हुई है. विश्वस्त पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केएलओ […]
उल्लेखनीय है कि केएलओ चीफ जीवन सिंह उर्फ तमीर दास का अब तक कोई अता-पता नहीं है. पुलिस प्रशासन का मानना है कि वह असम अथवा पड़ोसी देश भूटान में कहीं छिपा हुआ है. जीवन सिंह की नयी तस्वीर पिछले साल ही जारी हुई है. उस नयी तस्वीर की बदौलत पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. सूत्रों ने बताया कि खुफिया विभाग के साथ ही सेना को भी जीवन सिंह की नयी तस्वीर जारी की गई है.
पुलिस का मानना है कि जीवन सिंह अभी भी जिंदा है और अपने संगठन को मजबूत करने की कोशिश में जुटा हुआ है. वह कभी भी किसी आतंकवादी घटना को अंजाम दे सकता है. उल्लेखनीय है कि केएलओ की स्थापना 1993 में हुई है. शुरू में इस आतंकवादी संगठन की गतिविधियां नियंत्रित थी. 1999 में इस संगठन ने असम तथा उत्तर बंगाल में कई आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया. इसमें हत्या एवं बम विस्फोट जैसी घटनाएं भी शामिल हैं. केएलओ की स्थापना दिवस को देखते हुए जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार तथा इसके आसपास के इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. कई स्थानों पर पुलिस के अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










