नेपाली फिल्म ‘पुनर्जन्म’ को मिले 10 पुरस्कार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2016 8:56 AM

विज्ञापन

दार्जिलिंग : नेपाली फिल्म ‘पुनर्जन्म’ 10 पुरस्कार प्राप्त करने में सफल रही है. पिछले दिनों सिलीगुड़ी के दीनबंधु मंच में उत्तर बंगाल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया था. इस फेस्टिवल में राज्य की विभिन्न फिल्मों ने हिस्सा लिया. इसमें दार्जिलिंग पहाड़ में निर्मित ‘पुनर्जन्म’ भी शामिल थी. आदित्य राया के निर्देशन में बनी फिल्म […]

विज्ञापन

दार्जिलिंग : नेपाली फिल्म ‘पुनर्जन्म’ 10 पुरस्कार प्राप्त करने में सफल रही है. पिछले दिनों सिलीगुड़ी के दीनबंधु मंच में उत्तर बंगाल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया था. इस फेस्टिवल में राज्य की विभिन्न फिल्मों ने हिस्सा लिया. इसमें दार्जिलिंग पहाड़ में निर्मित ‘पुनर्जन्म’ भी शामिल थी. आदित्य राया के निर्देशन में बनी फिल्म की कथा भी उन्होंने ही तैयार की है. फिल्म का छायांकन विनय शंकर ने किया था. कपीश शर्मा, दिव्य छेत्री ने इसमें अभिनय किया है. फिल्म फेस्टिवल में सफल निर्देशक, कथाकार के अवार्ड से आदित्य राया को सम्मानित किया गया.

सफल छायाकार के अवार्ड से विनय शंकर को सम्मानित किया गया. इसी तरह से सफल अभिनेता का अवार्ड कपीश शर्मा, सफल अभिनेत्री का अवार्ड दिव्य छेत्री को दिया गया. अन्य क्षेत्रों को मिलाकर कुल 10 अवार्ड प्राप्त करने में फिल्म को सफलता मिली है. यह जानकारी निर्देशक आदित्य राय और छायाकार विनय शंकर ने दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola