स्कूली छात्राओं के शैक्षणिक भ्रमण को दिखायी गयी झंडी, 20 स्कूली छात्राएं दिल्ली, आगरा जयपुर के लिए हुई रवाना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2016 1:56 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 36वीं वाहिनी द्वारा आयोजित 11 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम को गुरुवार को एक समारोह में झंडी दिखायी गयी. सिक्किम तथा पश्चिम बंगाल के नेपाल तथा भूटान सीमा पर स्थित इलाकों की 20 स्कूली छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए दिल्ली, आगरा तथा जयपुर भेजा गया. इस कार्यक्रम में यांग्थाग […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 36वीं वाहिनी द्वारा आयोजित 11 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम को गुरुवार को एक समारोह में झंडी दिखायी गयी. सिक्किम तथा पश्चिम बंगाल के नेपाल तथा भूटान सीमा पर स्थित इलाकों की 20 स्कूली छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए दिल्ली, आगरा तथा जयपुर भेजा गया. इस कार्यक्रम में यांग्थाग (पश्चिम सिक्किम) की विधायक चन्द्रमाया सुब्बा मुख्य अतिथि थीं, जबकि ओवी गुरूंग (पंचायत प्रधान) विशिष्ट अतिथि रहे.
36वीं वाहिनी मुख्यालय गेजिंग, पश्चिम सिक्किम में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसके बाद मुख्य अतिथि को खादा अर्पण कर स्वागत किया गया. राम कुमार प्रसाद, उपकमांडेंट (कार्यवाहक कमांडेंट), 36वीं वाहिनी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए एसएसबी की कार्यशैली व उसके कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस शैक्षणिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपने देश की विशालता, उसकी सांस्कृतिक विरासत और विकास से इन युवतियों को रूबरू कराना है. इस अवसर पर गांव की स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.
अपने सम्बोधन में विधायक चंद्रमाया सुब्बा ने स्कूली छात्राओं को शुभकामना दी. उन्होंने एसएसबी को भी इस प्रकार के कार्यक्रम करने के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि एसएसबी अपने सेवा, सुरक्षा, बंधुत्व के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्य कर रही है और मैं कामना करती हूं वह इसमें सफल हो. उन्होंने स्कूली छात्राओं से कहा कि आपके लिए यह एक सुनहरा अवसर है कि आप दिल्ली, आगरा तथा जयपुर जैसी जगहों पर भ्रमण के लिए जा रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola