नोटबंदी की मार से दो चाय बागान बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2016 8:13 AM
जलपाईगुड़ी. नोटबंदी की मार से इसबार अलीपुरद्वार के कालचीनी ब्लॉक के अधीन दो चाय बागान रायमटांग तथा कालचीनी को बंद कर देना पड़ा.बुधवार सुबह बक्शा टी कंपनी की ओर से दोनों चाय बागानों में कार्य स्थगन नोटिस चिपका दिया गया. इसकी वजह से करीब 3207 चाय बागान श्रमिक बेकार हो गये हैं. बागान के सीनियर […]
जलपाईगुड़ी. नोटबंदी की मार से इसबार अलीपुरद्वार के कालचीनी ब्लॉक के अधीन दो चाय बागान रायमटांग तथा कालचीनी को बंद कर देना पड़ा.बुधवार सुबह बक्शा टी कंपनी की ओर से दोनों चाय बागानों में कार्य स्थगन नोटिस चिपका दिया गया. इसकी वजह से करीब 3207 चाय बागान श्रमिक बेकार हो गये हैं.
बागान के सीनियर मैनेजर भी बागान छोड़कर चले गये हैं. हांलाकि सीनियर मैनेजर ने बंद संबंधी नोटिस में लिखा है हाइकोर्ट में मामला चलने की वजह से दोनो बागान इससे पहले भी वर्ष 2006 से 2010 तक बागान को बंद रखा गया था. बाद में जलपाइगुड़ी जिला प्रशासन के सहयोग से बागान को चालू किया गया. नोटबंदी के बाद से बागान की हालत ठीक नहीं है.
प्रशासन द्वारा श्रमिकों को सौ दिन रोजगार योजना का काम भी नहीं दिया जा रहा है. इससे बागान को काफी नुकसान हो रहा है. चाय श्रमिकों को बकाया वेतन और मजदूरी देने में भी परेशानी हो रही है.इधर,अलीपुरद्वार के जिला अधिकारी देवी प्रसाद करनम ने बताया है कि बागान खोलने को लेकर शीघ्र ही बैठक बुलायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










