गौड़बंग-तृणमूल ने दस को निकाला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2016 12:49 AM

विज्ञापन

मालदा: तृणमल छात्र परिषद के दो गुटों के बीच हुये संघर्ष से गौड़बंग विश्वविद्यालय का माहौल पिछले सप्ताह के सोमवार से ही गरम है. इसीबीच,पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार मालदा जिला तृणमूल ने गौड़बंग विश्वविद्यालय यूनिट से दस छात्रों को संगठन से निकालने का निर्णय लिया है. मंगलवार को जिला पार्टी कार्यालय में पत्रकार […]

विज्ञापन
मालदा: तृणमल छात्र परिषद के दो गुटों के बीच हुये संघर्ष से गौड़बंग विश्वविद्यालय का माहौल पिछले सप्ताह के सोमवार से ही गरम है. इसीबीच,पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार मालदा जिला तृणमूल ने गौड़बंग विश्वविद्यालय यूनिट से दस छात्रों को संगठन से निकालने का निर्णय लिया है. मंगलवार को जिला पार्टी कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन कर उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष मोअज्जम हुसैन ने दी. जिन दस सदस्यों को तृणमूल छात्र परिषद से बहिष्कार किया जा रहा है वे सभी तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष प्रसेनजीत दास व पूर्व मंत्री कृष्णेंदु चौधरी के समर्थक हैं.
टीएमसीपी के जिलाध्यक्ष प्रसेनजीत दास को इस निर्णय की कोइ जानकारी ही नहीं है. उनसे संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि दस सदस्यों को निकाले जाने के संबंध में कुछ भी पता नहीं है. उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी टीएमसीपी के राज्य अध्यक्ष जया दत्त को दे दी गयी है. आगामी 14 जनवरी को मालदा के विभिन्न कॉलेज में छात्र संसद के चुनाव से पहले गौड़बंग विश्वविद्यालय यूनिट से टीएमसीपी के दस छात्रों को निकालने की घटना को काफी प्रभावपूर्ण माना जा रहा है.

पत्रकारों को संबोधित करते हुए तृणमूल जिलाध्यक्ष मोअज्जम हुसैन ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उस घटना में कुछ बाहरी लोग भी शामिल थे. कुछ लोगों ने विश्वविद्यालय परिसर में जो हंगामा मचाया उसमें कुछ टीएमसीपी के सदस्य दूसरों के बहकावे में आकर कूद गये. श्री हुसैन ने बताया कि टीएमसीपी के गौड़बंग विश्वविद्यालय यूनिट से अकरमम अली, आरिफ शेख, मिजानूर रहमान, महुआ दास, दीपीका दास, तारिकुल इस्लाम, शाहजहां अली, अपूर्व चक्रवर्ती, वर्णा बसाक व सुबल दास को पार्टी से निकाला जा रहा है. आगामी दिनों में इन लोगों को पार्टी में कोई भी स्थान नहीं दिया जायेगा. इनको जिन्होंने बहकाया,उनपर भी कार्यवाइ की जायेगी. हुसैन ने बताया कि घटना की पूरी रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को दे दी गयी है. इस घटना में दोषी छात्रों की पीठ ठोंकने वालों की सूची भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सौंप दी गयी है. पार्टी की अनुशासन समिती इस संबंध में निर्णय करेगी.
गौड़बंग विश्वविद्यालय में बीते तीन वर्षों से काफी गैरकानूनी क्रियाकलापों के आरोप उठ रहे हैं. विश्वविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारियों का एक गुट इन अवैध गतिविधियों में शामिल है. राज्य शिक्षा विभाग इस मामले को अपने स्तर से देख रही है.

उल्लेखनीय है कि 6 दिसंबर को विश्वविद्यालय के यूनियन कार्यालय पर कब्जे को लेकर तृणमूल छात्र परिषद के दो गुटों के बीच भारी संघर्ष हो गया. इस घटना में दो छात्रा सहित कुल 12 लोग शामिल थे. इनमें कुछ बाहरी भी शामिल थे. एक छात्रा सहित बुरी तरह से घायल कुल चार लोगों को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया था. टीएमसीपी के दोनों पक्षों की ओर से इंगलिश बाजार थाने में एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस मामले एक टोटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola