अंतरराष्ट्रीय कलवार सम्मेलन में समाज बंधुओं का लगेगा जमावड़ा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2016 1:47 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: कलवार, कलार और कलाल स्वजातीय बंधुओं को एक सूत्र में पिरोने का वर्षों से प्रयास जारी है. इसके लिए समय-समय पर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मेलनों व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता रहा है. यह कहना है कलवार सर्ववर्गीय समाज के पश्चिम बंगाल प्रांत के सिलीगुड़ी इकाई के अध्यक्ष विपिन बिहारी गुप्ता का. […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: कलवार, कलार और कलाल स्वजातीय बंधुओं को एक सूत्र में पिरोने का वर्षों से प्रयास जारी है. इसके लिए समय-समय पर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मेलनों व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता रहा है. यह कहना है कलवार सर्ववर्गीय समाज के पश्चिम बंगाल प्रांत के सिलीगुड़ी इकाई के अध्यक्ष विपिन बिहारी गुप्ता का.
वह सोमवार को स्थानीय बर्दवान रोड स्थित कलवार भवन में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित कर रहे थे. श्री गुप्ता ने कहा कि समाज को एक सूत्र में पिरोने के मकसद से ही सिलीगुड़ी में कलवार सर्ववर्गीय समाज, जेबी सेवा ट्रस्ट और कलवार महिला परिषद के संयुक्त बैनर तले ‘अंतरराष्ट्रीय कलवार सम्मेलन’ का आयोजन होने जा रहा है. इस सम्मेलन में केवल सिलीगुड़ी या उत्तर बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरे देश और पड़ोसी देश नेपाल, भूटान और बांग्लादेश व अन्य विदेशों से भी समाज बंधुओं का जमावड़ा लगेगा. 18 और 19 दिसंबर दो दिनों तक स्थानीय कलवार भवन में होनेवाले इस सम्मेलन को उन्होंने मीडिया के सामने देश का पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होने का दावा किया.

श्री गुप्ता ने बताया कि इसके पहले यह सम्मेलन पड़ोसी देश भूटान में हुआ था. उन्होंने कहा कि दो दिवसीय सम्मेलन का आगाज 18 दिसंबर के सुबह समाज के कुल देवता भगवान बलभद्र और भगवान सहस्त्रार्जुन के पूजा-अर्चना से होगा. साथ ही देश-दुनिया से सम्मेलन में शिरकत करनेवाले समाज के बुद्धिजीवियों, लेखकों, कवि, चिंतकों, विचारकों, दार्शनिकों व अन्य विशिष्ठ अतिथियों के मौजूदगी में समाज के इतिहास पर चर्चा होगी और समाज के एकीकरण पर विचार-मंथन होगा.

साथ ही समाज की भावी योजनाओं की रूपरेखा का खाका भी तैयार किया जायेगा. साथ ही महिला परिषद की ओर से अतिथियों के स्वागत और सांस्कतिक कार्यक्रमों का दायित्व संभाला जायेगा. इस दौरान सचिव रोशन गुप्ता, अजित प्रसाद, दिलीप प्रसाद, विजय गुप्ता, भरत प्रसाद गुप्ता, महिला विगं की स्वाती प्रसाद, प्रीति जायसवाल व अन्य सदस्यों की ओर से सम्मेलन की जोरशोर से तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola