अंडमान में फंसी मालदा की तीन महिला पर्यटक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2016 2:06 AM
विज्ञापन
मालदा: पता ही नहीं था कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह मौसम खराब होने वाला है. अचानक समुद्र में लंबी-लंबी लहरें उठने लगी.उसके बाद वहां आंधी तूफान ने कब्जा कर लिया. इस तूफान में मालदा से वहां घूमने गयीं एक ही परिवार की तीन महिला फंस गयी हैं. शुक्रवार की सुबह मालदा शहर स्थित अपने निवास […]
विज्ञापन
मालदा: पता ही नहीं था कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह मौसम खराब होने वाला है. अचानक समुद्र में लंबी-लंबी लहरें उठने लगी.उसके बाद वहां आंधी तूफान ने कब्जा कर लिया. इस तूफान में मालदा से वहां घूमने गयीं एक ही परिवार की तीन महिला फंस गयी हैं. शुक्रवार की सुबह मालदा शहर स्थित अपने निवास पर इस घटना की जानकारी परिवार के मुखिया पार्थ सरकार ने दी.
अंडमान से उनकी पत्नी व दो बेटियों के लौटने की निर्धारित तिथि 14 दिसंबर है. अभी भी वे तीनों पोर्ट ब्लेयर शहर में हैं. निम्न दबाव की वजह से अंडमान में दो प्राकृतिक घटना घटी है. पेशे से शिक्षक पार्थ सरकार नौकरी के लेकर अपने परिवार के साथ अंडमान नहीं जा पाये.
मालदा शहर के दो नंबर गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी पार्थ सरकार की पत्नी शर्मिष्ठा, बेटी पौलमी व श्यालिका सुतपा ठंड का लुफ्त उठाने के लिये अंडमान की यात्रा पर गये हुए हैं. लेकिन पिछले तीन दिन से वे तीनों भारी मुश्किल में फंसे हुए हैं. बिजली से लेकर खाने तक का अकाल है. वहां घूमना तो दूर वापस घर लौटने की बात को लेकर भी चिंतित है. शिक्षक श्री सरकार अपनी पत्नी और बेटी के साथ लगातार फोन पर संपर्क में हैं. उन्होंने मालदा जिला प्रशासन को भी इसकी जानकारी दे दी है और मदद की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










