कूचबिहार के चाय बागानों ने भी जमा कराये वेतन के रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2016 5:56 AM
विज्ञापन
श्रमिकों को अभी भी वेतन देने में देरी जिला प्रशासन से नहीं मिली धनराशि सबको है रिजर्व बैंक के निर्देश का इंतजार जलपाईगुड़ी : अलीपुरद्वार और तराई के बाद सोमवार को कूचबिहार जिले के बड़े व छोटे चाय बागान प्रबंधन की ओर से वेतन का रूपया जिला प्रशासन के बैंक खाते में जमा कराया गया. […]
विज्ञापन
श्रमिकों को अभी भी वेतन देने में देरी
जिला प्रशासन से नहीं मिली धनराशि
सबको है रिजर्व बैंक के निर्देश का इंतजार
जलपाईगुड़ी : अलीपुरद्वार और तराई के बाद सोमवार को कूचबिहार जिले के बड़े व छोटे चाय बागान प्रबंधन की ओर से वेतन का रूपया जिला प्रशासन के बैंक खाते में जमा कराया गया.
हांलाकि जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को भी श्रमिकों के वेतन नहीं दिया गया. प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार से श्रमिकों को वेतन दिये जाने का कार्य शुरू करा दिया जायेगा. इंडियन टी प्लांटर्स एसोसिएशन के साथ कइ बागान प्रबंधक भी वेतन का रूपया नहीं मिलने पर जिला प्रशासन कार्यालय से लौट गये. जलपाईगुड़ी जिला शासक कार्यालय से शहर के सेंट्रल बैंक में खाता खोला गया है. मालबाजार, चालसा व बिन्नागुड़ी स्थित अन्य दो सरकारी बैंक में खाता खोल कर बागान प्रबंधन को जानकारी दे दी गयी है.
टी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उत्तर बंगाल सचिव राम अवतार शर्मा ने कहा कि जल्द ही श्रमिकों को वेतन दिया जायेगा. दूसरी ओर टी एसोसिएशन के डुआर्स ब्रांच के सचिव सुमंत गुहा ठाकुरता ने बताया कि अलीपुरद्वार व तराई के कुछ चाय बागान प्रबंधन को वेतन की राशि दी गयी है लेकिन जलपाईगुड़ी के किसी भी चाय बागान को वेतन की राशि जिला प्रशासन की ओर से नहीं दी गयी. उम्मीद है इस सप्ताह श्रमिकों के वेतन की समस्या दूर हो जायेगी.
जलपाईगुड़ी के अतिरिक्त जिला शासक डा. विश्वनाथ ने बताया कि चाय बागान की समस्या मिटाने के लिये आरबीआई ने खाता खोलने का निर्देश दिया था. बागानों से कितना रूपया लेना है,उसकी सीमा निर्धारित नहीं की गयी है. जिला प्रशासन की ओर से वेतन के लिए जरूरी सभी काम पूरा कर लिया गया है. अब सिर्फ आरबीआई के नर्देश का इंतजार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










