नोटबंदी के फैसले के समर्थन में हवन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2016 8:14 AM
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : दिया पैगाम- ‘मोदी तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं’ सिलीगुड़ी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले से सिलीगुड़ी के युवाओं के एक तबके में काफी जोश देखा जा रहा है. मोदी के इस कड़े फैसले को सराहते हुए रविवार को हवन का आयोजन किया गया और इसके जरिये ‘मोदी तुम आगे […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : दिया पैगाम- ‘मोदी तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं’
सिलीगुड़ी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले से सिलीगुड़ी के युवाओं के एक तबके में काफी जोश देखा जा रहा है. मोदी के इस कड़े फैसले को सराहते हुए रविवार को हवन का आयोजन किया गया और इसके जरिये ‘मोदी तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं’ का पैगाम दिया गया.
साथ ही रविवार तड़के कानपुर के पास हुए रेल हादसे में मारे गये यात्रियों को श्रद्धांजलि दी गयी और उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की गयी.
नोटबंदी पर प्रधानमंत्री के हौसले को और परवान चढ़ाने के लिए यह कर्मकांड सिलीगुड़ी से सटे ईस्टर्न बाइपास के जलेश्वरी बाजार के कामारपाड़ा इलाके के ग्रामीण युवाओं ने किया. मोदी की तस्वीर सामने रखकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ किया गया. इस यज्ञ में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. यज्ञ समाप्ति के बाद सभी ने ‘मोदी तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं’ के नारे लगाये. इस कर्मकांड को सफल बनाने में बाड़ीभाषा निवासी दीपक राय, प्रदीप पाल, साधन कर्मकार, विजय सरकार, सुभाष दे, रोहिणी राय, बतासी दास, आशारानी बारूई की सक्रिय भूमिका रही. मोदीजी के लिए यज्ञ करने की खबर सुनकर भाजपा के प्रदेश महासचिव रथिंद्र बोस भी यज्ञ स्थल पर पहुंचे और इस अनुष्ठान के आयोजन के लिए ग्रामीण युवाओं व महिलाओं की हौसलाआफजाई की.
युवा कारोबारी दीपक राय का कहना है कि काला धन और भ्रष्टाचार से मुक्त नया भारत गढ़ने के लिए मोदीजी ने नोटबंदी का जो फैसला लिया है, वह देश के इतिहास में अब-तक का सबसे क्रांतिकारी फैसला है.
नये भारत का जो सपना मोदीजी देख रहे हैं, देश के युवा उसे पूरा करने के लिए हमेशा साथ खड़े हैं. हमने यज्ञ-हवन कर देश की प्रगति की कामना की है. साथ ही रविवार तड़के कानपुर के पास इंदौर से पटना जा रही ट्रेन के 14 डिब्बे बेपटरी होने से सौ के करीब यात्रियों की मौत खबर सुनकर दिल विचलित हो उठा. इसलिए हमने यज्ञ के माध्यम से मृत यात्रियों की आत्मा की शांति और घायल यात्रियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










