इंदिरा गांधी जयंती पर कइ कार्यक्रम आयोजित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2016 2:05 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 99वीं जयंती पर पूरे देश सहित सिलीगुड़ी में भी कई कार्यक्रम आयोजित हुए. दार्जिलिंग जिला कांग्रेस कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर माटिगाड़ा नक्सलबाड़ी के कांग्रेस विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शंकर मालाकार ने तस्वीर पर माल्यार्पण कर इंदिरा गांधी को नमन किया. इंदिरा गांधी की […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 99वीं जयंती पर पूरे देश सहित सिलीगुड़ी में भी कई कार्यक्रम आयोजित हुए. दार्जिलिंग जिला कांग्रेस कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर माटिगाड़ा नक्सलबाड़ी के कांग्रेस विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शंकर मालाकार ने तस्वीर पर माल्यार्पण कर इंदिरा गांधी को नमन किया. इंदिरा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. हिलकार्ट रोड पर आयोजित आज के रक्तदान शिविर में कई कांग्रेस नेता सहित समर्थकों ने रक्तदान किया.
नगर निगम के 25 व 16 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद द्वारा भी वार्ड कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. इसके अतिरिक्त सिलीगुड़ी नगर निगम के 23 नंबर पार्षद कृष्णचंद्र पाल ने भी इंदिरागांधी के जन्म दिवस पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयंती कार्यक्रम का अयोजन किया. नांटू पाल सहित सिलीगुड़ी नगर निगम के कई तृणमूल नेताओं ने भी इंदिरा गांधी को याद किया.
इंदिरा गांधी की जयंती पर इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी(इगनू) की सिलीगुड़ी शाखा ने भी अपना 31वां स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आगाज हुआ. क्षेत्रीय निदेशक डा. विश्वजीत भौमिक ने बताया कि वर्ष 2004 के 19 नवंबर को सिलीगुड़ी शाखा की स्थापना हुयी थी. पूरे उत्तर बंगाल के कुल 2500 विद्यार्थियों के साथ इस शाखा का आगाज हुआ था. वर्तमान में पूरे उत्तर बंगाल में इग्नू के बारह हजार विद्यार्थी है. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अन्निदया पाल विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित थे. अपने संबोधन मे उन्होंने उत्तर बंगाल में शिक्षा को बढ़ावा देने में इग्नू की भूमिका को दर्शाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola