नोटबंदीः जागरूक युवाओं ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2016 1:29 AM
सिलीगुड़ी. केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी के फैसले से देश की आम जनता अब-तक कई तरह की मुश्किलों से जुझ रही थी. बैंक में भीड़ को काबू करने के लिए सरकार द्वारा चुनाव के तर्ज पर स्याही स्किम लागू की गयी. जिसका परिणाम सामने भी आने लगा. कुछ हद तक भीड़ पर अंकुश भी लगा है. […]
मगर कुछ सरकारी बैंकों में अभी भी पैसे के लिए लोगों की अफरा-तफरी रूकने का नाम नहीं ले रही है. लोगों को पहले की तरह दिन भर तो नहीं, फिर भी घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है. पैसे के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़े होते देख, सिलीगुड़ी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) के प्रधाननगर शाखा के सामने कुछ जिम्मेदार युवा समाजसेवियों ने चाय,नाश्ता और पानी आदि की सुविधाएं लाइन में खड़े लोगों को दी.
इस सेवा मुहिम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से निरू शर्मा, वंदना दाहाल, सचिन शर्मा, अशीम सरकार, आशिष छेत्री तथा आरती प्रसाद ने सक्रिय भूमिका निभायी. यह जागरूक युवा अपने पॉकेट खर्च में कटौती कर बैंकों के सामने घंटों लाइन में खड़े लोगों की सेवा करने आगे आये. निरू शर्मा का कहना है कि सच्चे मन से किये गये सेवा कार्य से दिल को तसल्ली मिलती है. उन्होंने कहा कि देशहित के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गये इस एतिहासिक फैसले के साथ देश के ईमानदार युवा भी खड़े हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










