वेबेल कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में विंटर कैंप और क्रैश कोर्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2016 12:51 AM
सिलीगुड़ी. वेबेल कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के कालिम्पोंग सेंटर ‘रिद्धिमा इंफोटेक’ और कर्सियांग व सिलीगुड़ी सेंटर ‘दिव्यांशी इंफोटेक’ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक विशेष विंटर कैंप और क्रैश कोर्स का आयोजन कर रहे हैं. सिलीगुड़ी के प्रधान नगर स्थित सेंटर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह जानकारी निदेशक राजीव चाचान ने यह […]
प्रत्येक वर्ष ‘फन का नया फंडा’ नामक इस विंटर कैंप में कक्षा प्रथम से लेकर बड़े विद्यार्थियों को संगीत, म्यूजिक, पिकनिक, बिना आग के कुकिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है. सिलीगुड़ी में यह कैंप गर्मी में किया जायेगा. अपने सेंटर के प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पिछले 14 वर्षों से कालिम्पोंग में उनका कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र चल रहा है.
जबकि कर्सियांग में चार वर्ष और सिलीगुड़ी में पिछले छह महीने से वे अपना सेंटर चला रहे हैं. अन्य कंप्यूटर सेंटर की अपेक्षा इनकी फीस काफी कम है. इसके अतिरिक्त स्कॉलरशिप लेने वालों को सिलीगुड़ी के साथ कालिम्पोंग और कर्सियांग सेंटर में भी प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. यहां के विद्यार्थियों को वर्ल्डवाइड (बायोमीट्रिक) सर्टिफिकेट मुहैया कराया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










