दोपहर को दिनभर बंद रहेगा दालखोला का दोमोहना ब्रिज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2016 8:58 AM
कालियागंज : रविवार को दालखोला स्थित दोमोहना ब्रिज को सुबह 11 बजे से शाम 4.30 बजे तक बंद रखा जायेगा. यह जानकारी देते हुए उत्तर दिनाजपुर के जिला शासक रणधीर कुमार ने कहा कि पुराने पुल को तोड़ा जायेगा. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुराने पुल से सटे नये पुल को बंद […]
कालियागंज : रविवार को दालखोला स्थित दोमोहना ब्रिज को सुबह 11 बजे से शाम 4.30 बजे तक बंद रखा जायेगा. यह जानकारी देते हुए उत्तर दिनाजपुर के जिला शासक रणधीर कुमार ने कहा कि पुराने पुल को तोड़ा जायेगा.
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुराने पुल से सटे नये पुल को बंद कर दिया जायेगा, ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी नहीं हो. इसके चलते एनएच-34 एवं एनएच-31 पर यातायात प्रभावित होगा. व्यवसायी समिति और बस ओनर्स एसोसिएशन की ओर से इस ब्रिज को प्रशासन द्वारा तोड़े जाने का स्वागत किया गया है, क्योंकि एक लंबे अरसे से यह ब्रिज खतरनाक ढंग से लटक रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










